Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

धनबाद में सड़क हादसा: धनबाद में सड़क किनारे गड्ढे में गिरी कार, बड़ा हादसा टला

On: January 19, 2026 8:38 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

धनबाद में बरवाअड्डा से धैया जाने वाली सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गयी. इस हादसे में सभी को मौके से सुरक्षित निकाल लिया गया है, मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे गड्ढे बनाकर सभी की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है.

धनबाद: बरवाअड्डा से धैया जाने वाली सड़क पर एक बड़ा हादसा टल गया. दरअसल, चंद्रबिहार कॉलोनी के पास एक कार पानी से भरे गड्ढे में गिर गई. जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है. सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

मामला बरवाअड्डा धैया रोड के किनारे का है, जहां अंडरग्राउंड पाइप बिछाने का काम चल रहा है. जिसके कारण पाइप ड्रिलिंग के लिए गड्ढे खोदे गए हैं। बारिश के कारण उन गड्ढों में पानी भर गया है और वहां ठीक से बैरिकेडिंग भी नहीं की गयी है. बैरिकेडिंग ठीक से नहीं दिखने के कारण बुधवार को चंद्रबिहार कॉलोनी के पास जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गयी. मौका मिलते ही कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है. सड़क के किनारे गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में समस्या और भी बढ़ जाती है। गड्ढों के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था नहीं की गयी है. जिससे लोगों को गड्ढा नजर नहीं आता और लोग अंधेरे में दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. आपको बता दें कि बरवाअड्डा से धैया जाने वाली सड़क पर एक बड़ा हादसा टल गया. मौका मिलते ही कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद : सांसद ने किया पूजा पंडालों का परिभ्रमण

धनबाद : चोरों का मनोबल बढ़ा, लोहा चोरों की हर दिन दीपावली

धनबाद : एफसीआईएल का बंद अस्पताल को चालू करने की निविदा जारी

धनबाद: अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा, चाल धंसने से 2 की मौत, 12 लोगों के दबे होने की आशंका

धनबाद : आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला किया दहन

धनबाद : तेज आवाज के साथ गिरा मकान, दबी महिला को सुरक्षित निकाला गया बाहर

सिंदरी : प्रधानमंत्री के आह्वाहन पर एक घंटा का लोगों ने श्रमदान किया

बलियापुर : डीएवी पब्लिक स्कूल ने स्वच्छता अभियान चलाया

सिंदरी : हर्ल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दिप्तेन राय का तबादला

धनबाद ब्रेकिंग: न्यू खालसा होटल के बाहर बमबाजी, दो बदमासो ने दिया अंजाम, डीएसपी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे.

धनबाद उपायुक्त की बनायी गयी फर्जी व्हाट्सएप आईडी, जांच में जुटी साइबर थाना पुलिस

धनबाद ब्रेकिंग: गैंगस्टर प्रिंस खान के घर कुर्की-जब्ती करने पहुंची पुलिस, इलाका सील, भारी संख्या में पुलिस तैनात

Leave a Comment