Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित के सात दोषियों को दस-दस वर्ष और 25 -25 हजार रूपए जुर्माने की सजा

On: January 19, 2026 8:33 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित के सात दोषियों को दस-दस वर्ष और 25 -25 हजार रूपए जुर्माने की सजा

विष्णुगढ़: बुधवार को हजारीबाग व्यवहार न्यायालय द्वारा अवैध मिनी गन फैक्ट्री के संचालन करने वाले सात आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10-10 साल का सश्रम कारावास और 25-25 हजार रूपए जुर्माने की सजा सुनाई है। बताते चले कि यह घटना 13 नवंबर 2021 की है विष्णुगढ़ थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विष्णुगढ़ के एनएच 100 रोड के किनारे एक मकान में अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री संचालित किया जा रहा है जिसमें बिहार के मुंगेर जिले के कारीगरों को बुलाकर अवैध रूप से छोटे व बड़े हथियारों का निर्माण किया जा रहा था। तत्कालीन विष्णुगढ़ थाना प्रभारी जगलाल मुंडा के दरमियान में यह घटना घटी थी। जिसमें सघन छापेमारी के दौरान सौ से अधिक छोटे बड़े हथियार जप्त करते हुए सात लोगों को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया था।इस वाद में सुचक, अनुसंधानकर्ता, सार्जंट मेजर सहित 9 साक्षियों का बयान दर्ज किया गया था। अभियोजन पक्ष से लोक अभियोजक भरत राम एवं बचाव पक्ष से जवाहर प्रसाद ने दलील पेष की थी। हजारीबाग व्यवहार न्यायालय के अपर न्यायाधीश सात बीके पांडेय की अदालत ने एसटी संख्या 142/22 में आरोपी मो0 नसीम पिता मो0इसराफिल, हजरतगंज मुंगेर, मो0 समीम अख्तर पिता अलिमुद्दीन, बोकारो, सोनु आलम पिता समीर आलम, मुंगेर, मो0 मुस्ताक पिता गुलाम मुस्तफा, बोकारो, मो0 इमरान पिता मो0 हसीम रजा, मो0 इमरान पिता हारून, मुंगेर, मो0 अख्तर पिता मो0सोबराती, बोकारो को आम्र्स एक्ट की धारा 25 (1-ए), 26(2), 35 के तहत दोषी करार देते हुए 10-10 साल का सश्रम कारावास और 25-25 हजार रूपए जुर्माने की सजा सजा सुनाई है।


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment