Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

उपायुक्त नैंसी सहाय एवं जिला खनन पदाधिकारी अजित कुमार के निर्देश पर खान निरीक्षक हज़ारीबाग सुनिल कुमार द्वारा ईचाक थानान्तर्गत टेपसा मे अवैध पत्थर खनन का औचक निरीक्षण किया गया

On: January 19, 2026 8:33 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

जिला खनन पदाधिकारी

खनन विभाग की कारवाई
ईचाक के टेपसा मे छः अवैध पत्थर खदान संचालको पर 1,27,08,943/- रूपये के राजस्व क्षति का मामला दर्ज

Hazaribagh: उपायुक्त नैंसी सहाय एवं जिला खनन पदाधिकारी अजित कुमार के निर्देश पर खान निरीक्षक हज़ारीबाग सुनिल कुमार द्वारा ईचाक थानान्तर्गत टेपसा मे अवैध पत्थर खनन का औचक निरीक्षण किया गया । जांच मे टेपसा मौजा में वन भूमि के नज़दीक गैरमजरूआ जमीन पर 13,81,560 घनफीट अवैध पत्थर खनन पाया गया ।खान निरीक्षक ने बताया कि उक्त पत्थर खनन कार्य ग्राम साडम के रौशन सिंह, संजय मेहता चंदवारा,  सुभाष मेहता एवं बिकास मेहता दोनो गुंजा ईचाक एवं नगवां निवासी जितन महतो एवं मुंशी मेहता के द्वारा किया जा रहा था । इन सभी छः लोगो के द्वारा खनन राजस्व के रूप मे 1,27,08,943/- रूपये का क्षति पहुँचाया गया है। खदान मे काम कर रहे मज़दूर एवं ट्रैक्टर, जेसीबी जांच टीम को देखते ही भाग खडी हुई । खदान से हथौडा, सबल, विस्फोट का तार आदी बरामद किया गया है । सभी अवैधकर्ताओ के विरूद्ध ईचाक थाना में खनन अधिनियम, वन अधिनियम, प्रदुषण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है । जांच दल मे खान निरीक्षक सुनिल कुमार के साथ वन विभाग के वनरक्षी प्रभात किशोर लकडा, प्रदुषण विभाग से अभिनव कुमार सिन्हा, ईचाक थाना के ए एस आई संजय यादव उपस्थित थे ।  

जिला खनन पदाधिकारी द्वारा मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि सभी अवैधकर्ताओ से जुर्माना की वसुली करते हुए जिले मे खनिज के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जायेगा ।


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

चौपारण: प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

तिरंगे में लिपटा लौटा चौपारण का लाल, शहीद अमित सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई

चौपारण : जवनपुर पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती का वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

चौपारण : कमला माता मंदिर में कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चौपारण सीओ और थाना प्रभारी ने आरसीपीएल-13 फाइनल का किया उद्घाटन

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, थाना प्रभारी खुद कर रहे निगरानी

Leave a Comment