Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक ने सदर अस्पताल में नगर निगम पार्किंग वसूली का किया निंदा

On: January 19, 2026 8:28 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक ने सदर अस्पताल में नगर निगम पार्किंग वसूली का किया निंदा

मरीज को अपने इलाज से ज्यादा पैसा पार्किंग वाले को देना पड़ेगा यह कहां का नियम है :– चंद्र प्रकाश जैन।
नगर निगम के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों से पार्किंग वसूली की जा रही है, सदर अस्पताल को इससे बाहर रखना चाहिए।

हजारीबाग :

जिले के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज ऑफ अस्पताल में हजारों मरीज तथा उनके परिजन का आवागमन प्रतिदिन अस्पताल परिसर में होता है। लोग दूसरे पर आश्रित होकर अपनों का इलाज करने के लिए अस्पताल परिसर पहुंचते हैं और ऐसी दृष्टिकोण में अस्पताल परिसर में पिछले कई दिनों से पार्किंग वसूली की जा रही है। हर लोगों से पार्किंग वसूली में दो पहिया वाहन के लिए रु 10 शुल्क निर्धारित किया गया है वही चार पहिया वाहन वालों के लिए रु 20 शुल्क निर्धारित किया गया है। और यह महज 1 घंटे के लिए ही सीमित है। इस बात को लेकर हर कोई अपने-अपने हिसाब से विरोध तथा निंदा कर रहा है।

शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन एवं सचिव संजय कुमार मंगलवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज ऑफ अस्पताल के परिसर पहुंचे। जहां पर हर व्यक्ति से पार्किंग शुल्क लिया जा रहा था। लोगों के द्वारा कहा जा रहा था कि बस हम तुरंत आ रहे हैं, इसके बावजूद लोगों से पार्किंग शुल्क लिया जा रहा था।

हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक ने सदर अस्पताल में नगर निगम पार्किंग वसूली का किया निंदा
इस घटना को देखकर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने अस्पताल परिसर में नगर निगम पार्किंग शुल्क की निंदा करते हुए कहा कि यह नगर निगम के द्वारा अमानवीय कदम है, मरीज को अपने इलाज से ज्यादा पैसा पार्किंग वाले को देना पड़ेगा यह कहां का नियम है। मरीज अपने इलाज के लिए दूसरों पर आश्रित होकर आते हैं, यह अस्पताल में हर वर्ग के लोग पहुंचते हैं और उन्हें पार्किंग शुल्क देने में काफी कठिनाई होती है, साथ ही श्री जैन ने कहा कि नगर निगम के द्वारा हर तरफ वाहन पड़ाव के नाम पर पैसा वसूला जा रहा है, कम से कम अस्पताल परिसर को इससे बाहर रखना चाहिए, जिस तरह नगर निगम लोगों से पैसों की वसूली करता है उस तरह का काम नजर नहीं आता है। साथ ही श्री जैन ने नगर निगम तथा जिला प्रशासन से आग्रह करते हैं कि अस्पताल परिसर से पार्किंग वसूली को तत्काल हटाने का आग्रह किया, जिससे लोगों को हो रही असुविधा से वह लोग मुक्त हो सके।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment