Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

नेपाल में सड़क दुर्घटना : राजस्थान के तीर्थयात्रियों से भरी बस नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त, 7 यात्रियों की मौत, 19 घायल

On: January 19, 2026 8:23 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

राजस्थान के तीर्थयात्रियों से भरी बस नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त, 7 यात्रियों की मौत, 19 घायल

काठमांडू : राजस्थान से नेपाल तीर्थयात्रियों की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सात यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए। मृतकों में एक नेपाल का नागरिक है, बाकी सभी राजस्थान के रहने वाले हैं.

हादसा कल रात करीब एक बजे बारा जिले के चुरियामई इलाके में हुआ. पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कर काठमांडू से लौटते वक्त बस अनियंत्रित होकर करीब 50 से 100 मीटर खाई में गिर गई. दुर्घटनास्थल पर पहुंचे नेपाल पुलिस के डीएसपी टेक बहादुर कार्की ने बताया कि सभी शवों की पहचान कर ली गई है.

पुलिस के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को भरतपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जबकि मामूली चोटों वाले यात्रियों का इलाज आसपास के विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मकवानपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया है. बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास को हादसे की जानकारी देकर शवों को राजस्थान भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

डीएसपी कार्की ने बताया कि मृतकों में राजस्थान निवासी बहादुर सिंह (67), सत्यवती (60), राजेंद्र चतुवेर्दी (70), श्रीकांत चतुवेर्दी (65), वैजंती देवी (67), मीरादेवी (65) और नेपाल के महोत्तरी जिले के विजय लाल पण्डित (41) शामिल हैं।

घायल भारतीय नागरिकों में राजस्थान के घनश्याम चतुर्वेदी (48), माया देवी (53), तारावती देवी (50), कृतिका चतुर्वेदी (15), श्यामलाल माली (48), हरवारी माली (47), चौथी देवी (70) और अनिल कुमार (35) को दुर्घटनास्थल के पास हेटौडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जबकि राजस्थान के सुरेशचन्द्र चक्रवर्ती (72), धरम सिंह (63), इन्दु धाकड़ (60), गर्विदा चतुर्वेदी (16), रामकुमार चतुर्वेदी (54) और राम प्रसाद (73) का इलाज भरतपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

विष्णुगढ़ : हाइवा एवं स्विफ्ट कार की टक्कर में कार ड्राइवर की हुई मौत

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, आग की लपटों में जलकर खाक

सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हजारीबाग-सिमरिया मार्ग पर हुआ हादसा, भाई की हालत गंभीर

हजारीबाग : सड़क हादसा – चौपारण में दो ट्रकों की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल, बचाने के बजाय मटर लूटते रहे लोग

हज़ारीबाग : कटकमसांडी में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और स्कूल वाहन में भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल, चालक की मौत

पलामू में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार दो सगे भाइयों को ट्रक ने रौंदा

चौपारण : दनुआ घाटी में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो, ट्रक और फॉर्च्यूनर आपस में भिड़े

बिहार ट्रेन हादसा : गहराती रात में भीषण आवाज,कांपते यात्रियों की सहायता को दौड़ पड़ा गांव का गांव,समाज ने दिखाई मानवता,हर ओर मची थी चीख-पुकार,जेनरेटर लाकर रोशनी की व्यवस्था,कोई पानी लेकर दौड़ रहा, कोई एंबुलेंस पर चढ़ा रहा

चतरा : सुरेखा भाई पब्लिक स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बची, किसी तरह का हताहत नहीं

हजारीबाग : जमुआ से रांची आ रही विजय रथ बस दुर्घटनाग्रस्त, 18 यात्री घायल

Leave a Comment