Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गिरिडीह: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीसरी पुलिस की मदद से 12 ट्रैक्टर माइका जब्त

On: January 19, 2026 8:18 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गिरिडीह: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीसरी पुलिस की मदद से 12 ट्रैक्टर माइका जब्त
वन विभाग ने तीसरी पुलिस की मदद से डीपू रोड पर छापेमारी की

तिसरी: जिले के तिसरी में अवैध माइका कारोबार के खिलाफ वन विभाग की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. 19 जुलाई को वन विभाग ने तिसरी पुलिस के सहयोग से तिसरी डीपू रोड में छापेमारी कर 12 ट्रैक्टर माइका जब्त किया , यह अवैध माइका डीपू रोड स्थित एयरटेल टावर के पास झाड़ियों में डंप किया गया था. प्रभारी वनपाल अभिमित राज ने बताया कि आसपास के जंगलों से माइका लाकर यहां जमा करने की गुप्त सूचना मिली थी. उसी आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर डंप किये गये अवैध माइका को जब्त कर लिया गया. इसमें शामिल धंधेबाजों की पहचान कर सभी पर केस दर्ज किया जायेगा. जब्त माइका को जेसीबी मशीन की सहायता से ट्रैक्टरों के माध्यम से तीसरी बीट कार्यालय ले जाया गया है। वन विभाग फिलहाल अपराधियों की पहचान करने में जुटा हुआ है.

वन विभाग की लगातार कार्रवाई से माइका माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से वन विभाग लगातार अवैध माइका के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. इससे माइका माफियाओं में हड़कंप मच गया है. हालांकि कुछ माइका माफिया रात के अंधेरे में माइका का अवैध कारोबार करते थे. फिलहाल विभाग की कार्रवाई से माइका माफियाओं में हड़कंप मच गया है. छापेमारी टीम में प्रभारी वनपाल अभिमित राज, पवन चौधरी, पवन विश्वकर्मा, अशोक कुमार, बमशंकर वर्मा, तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, एएसआई सुदर्शन बिन, राजू कुमार, अश्विनी कुमार, राहुल यादव आदि शामिल थे.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

तिसरी : करोड़ों की लागत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही जमीन पर ही की गई रोड निर्माण

अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

मवेशी लोड वाहन ने 2 वर्षीय मासूम को रौदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

कुआं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया दफन, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment