Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : युवा नेता प्रशांत शेखर ने सीएम से मुलाकात कर रैयतों की समस्याओं का सौंपा मांग पत्र

On: January 19, 2026 8:16 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

.pDesc {

display : none;

}

.gourabdesignmultiRelated {

display : none;

}

देवघर : युवा नेता प्रशांत शेखर ने सीएम से मुलाकात कर रैयतों की समस्याओं का सौंपा मांग पत्र

देवघर : चितरा कोलियरी के दमगढ़ा मौजा के रैयतों द्वारा लगातार आन्दोलन कर नए दर से मुआवजा भुगतान और पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की मांग की जा रही है।मंगलवार को दमगढ़ा मौजा के ग्रामीण और रैयतों द्वारा तैयार मांगपत्र झारखंड युवा मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत शेखर द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया गया।साथ ही जिला मीडिया प्रभारी झामुमो राम मोहन चौधरी ने विस्तार से विस्थापितों की समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने तत्काल अपने प्रधान सचिव विनय चौबे को निर्देशित करते हुए 2013 में बनाए विस्थापन और पुनर्वास नीति के पेपर को प्रस्तुत करने और आवश्यक कार्यवाई करने को कहा।विस्थापित मोर्चा का ईसीएल चितरा कोलियरी विस्तार के लिए कोलियरी प्रोजेक्ट क्षेत्र के दमगढ़ा मौजा में सैकड़ों रैयतों की जमीन पर आउटसोर्सिंग कम्पनी द्वारा कोयला उत्पादन के लिए काम शुरू किया जाना है। उसी का विरोध ग्रामीण और रैयत कर रहे हैं। मांगपत्र में रैयतों ने कहा है कि एस पी माइंस चितरा कोलियरी में मुआवजा किसी को दो से तीन लाख, किसी को बारह लाख तो किसी को 37 लाख प्रति एकड़ दिया गया है। जमीन के बदले नौकरी भी किसी को एक एकड़, किसी को दो एकड़ तो किसी को तीन एकड़ पर एक नौकरी मिला है। हमें नए दर पर भुगतान दिया जाए।मांग करने वालों में विमल राय, गोकुल महतो, योगेश रायसनदीप बाउरी, महेश राय, पूर्व मुखिया श्याम बाउरी, राजेश महतो, रमेश महतो, उत्तम राय, अमित राय, भगलू बाउरी, सौरभ सिंह, सहित दर्जनों ने हस्ताक्षर और टीप निशान दिया है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment