Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण : अब सरकारी अस्पताल भी प्राइवेट से पीछे नहीं, कटे तालु का सफल ऑपरेशन

On: January 19, 2026 8:14 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

/* To Hide Post इसे भी पढ़ें */

.gourabdesignmultiRelated {

display : none;

}

चौपारण : अब सरकारी अस्पताल भी प्राइवेट से पीछे नहीं, कटे तालु का सफल ऑपरेशन
चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्ची के जन्मजात कटे तालु का सफल ऑपरेशन

चौपारण : अब ग्रामीण इलाकों के सुदूरवर्ती सरकारी अस्पताल भी इलाज के मामले में प्राइवेट अस्पतालों से पीछे नहीं हैं. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्मजात कटे तालू का सफल ऑपरेशन किया गया। इस संबंध में प्रभारी डॉ. भुनेश्वर गोप एवं डॉ. पंकज कुमार मेहता ने बताया कि आरबीएसके टीम हजारीबाग की ओर से सलोनी कुमारी (15 वर्ष) का सफल ऑपरेशन किया गया। वह चौपारण के पपरो निवासी सिकंदर चंद्रवंशी और सुनीता देवी की बेटी है।

निःशुल्क किया गया ऑपरेशन

आरबीएसके टीम के चिकित्सा अधिकारी सभी आंगनबाड़ियों और स्कूलों में जाकर जन्मजात विकृत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं। इसके साथ ही वे निःशुल्क इलाज की भी व्यवस्था करते हैं ताकि समय पर बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में मदद मिल सके। चौपारण की आरबीएसके टीम ने सलोनी कुमारी को खोजा और उसके मुफ्त इलाज की व्यवस्था की. इसमें पपरो की सहिया लोंगलता देवी का भी सराहनीय योगदान रहा. सफल ऑपरेशन पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भुनेश्वर गोप, वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ योगेंद्र सिंह, सर्जन डॉ विवेक कुमार, डॉ पंकज कुमार मेहता, डॉ सरवर हसन, डॉ रविकांत पांडेय, डॉ दिनेश कुमार एकलव्य, नर्स तन्नु कुमारी, सोनी कुमारी, हजारीबाग से आरबीएसके सोशल वर्कर संतोष कुमार और गौरव कुमार, रांची से डीईआईसी प्रबंधक शुभाशीष सिन्हा और राज्य आरबीएसके नोडल मुकेश कुमार ने खुशी व्यक्त करते हुए सलोनी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment