Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर के हर घर से अमृत कलश में ली गयी मिट्टी से दिल्ली में होगा अमृत वाटिका का निर्माण

On: January 19, 2026 8:12 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर के हर घर से अमृत कलश में ली गयी मिट्टी से दिल्ली में होगा अमृत वाटिका का निर्माण

देवघर: भारतीय जनता पार्टी सिमरा मंडल के पिछड़ीबाद शक्ति केंद्र अंतर्गत दोंगी गांव में मंगलवार को मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत मंडल अध्यक्ष सौरभ सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी सचिन सुल्तानिया उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर मेरा माटी मेरा देश पूरे भारत में चल रहा है। इसके तहत आज सिमरा मंडल के दोंगी गांव में बैठक हुई. जिसमें मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, सोशल मीडिया एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं.

आज वह मिट्टी का कलश लेकर गांव के हर घर में गया और हर घर से एक चुटकी मिट्टी लेकर कलश में डलवाई गई। यह मिट्टी जिले से एकत्र कर राज्य कार्यालय को भेजी जायेगी. फिर यह दिल्ली जाएगी, जहां अमृत वाटिका का काम शुरू होगा। साथ ही संकल्प पत्र भी पढ़ा गया और पौधारोपण किया गया. कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सौरभ सिंह, मंडल प्रभारी सचिन सुल्तानिया, पंकज सिंह भदोरिया, वासुदेव यादव, दिगंबर पांडेय, अमर सिंह, राजू यादव, पवन यादव, गिरधारी, अजय, वासुदेव, राजू कुमार समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment