Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

विष्णुगढ़ : वक्फ अमेंडमेंट बिल के विरोध में काला बिल्ला लगा कर किया गया विरोध

On: January 19, 2026 8:10 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

विष्णुगढ़ : वक्फ अमेंडमेंट बिल के विरोध में काला बिल्ला लगा कर किया गया विरोध

विष्णुगढ़। प्रखंड के इस्लामपुर, बरांय में रमजान के आखिरी जुमे के बाद भारत सरकार द्वारा मुसलमानों की वक्फ़ की जमीन को हड़पने के लिए लाई गई काला कानून वक्फ़ अमेंडमेंट बिल के खिलाफ काला पट्टी दाएं बाजू में बांधकर विरोध किया गया। लोगों ने कहा कि कुछ साल पहले हिंदुस्तान की हुकूमत जिस तरह से किसान भूमि अधिग्रहण बिल लाकर किसानों के जमीनों को अंबानी और अडानी को देना चाहती थी, उसी तरह मुसलमानों के वक्फ़ की जमीन को हड़प कर अडानी और अंबानी को देना चाहती है और मुसलमान को हाशिये में धकेलना चाहती है। लेकिन जिस तरह से देश के किसानों ने शहादत देकर किसान विरोधी बिल को वापस लेने पर सरकार को मजबूर किया था, उसी तरह से देश के इंसाफ पसंद नागरिक भी मुसलमान के खिलाफ लाए गए इस काले कानून को आंदोलन करके सरकार को वापस लेने के लिए मजबूर करेगी। एक तरफ सरकार सबका साथ और सब का विकास का नारा देती है,वहीं दूसरी तरफ वक्फ़ संशोधन बिल लाकर मुसलमानों के अधिकारों पर हमला कर रही है और मुसलमानों का मानसिक उत्पीड़न कर रही है। मुसलमानों के धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत तथा उनके पहचान को नष्ट करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। वक्फ़ की जमीन पर सरकार की मनमानी नहीं चलेगी। वक्फ़ बिल वापस लो। इस विरोध सभा में जमीयत उलेमा ए हिंद के पंचायत सदर मौलाना बिलाल,जामा मस्जिद अंजुमन के इमाम मौलाना तय्यब साहब, नायब इमाम मौलाना मुमताज साहब,जामा मस्जिद अंजुमन के सदर अब्दुल कलाम साहब, सेक्रेटरी अब्दुल रऊफ साहब, खजांची मोहम्मद शमीम साहब, डॉ जाकिर साहब, मौलाना सज्जाद साहब, मौलाना जाहिद साहब, हाजी मिराज, तमीम अंसारी, अफसर अंसारी, अनवर अंसारी, हामिद अंसारी, जलील अंसारी, जान मोहम्मद अंसारी, मकसूद अंसारी, असलम अंसारी, अनीस अंसारी, अरशद अंसारी, हलीम अंसारी, मुराद अंसारी, के अलावे सैकड़ो की संख्या में इस्लामपुर के लोग मौजूद थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment