Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण थाना के पास से युवक लापता, अब तक नहीं मिला सुराग, परिजन चिंतित, पत्नी ने प्रशासन से लगाई गुहार

On: January 19, 2026 8:09 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

A young man is missing from near Chauparan police station, no clue has been found yet, family is worried, wife has appealed to the administration

भरत यादव का अब तक नहीं मिला सुराग, पत्नी ने प्रशासन से लगाई गुहार

चौपारण। प्रखंड के जगदीशपुर गांव निवासी केदार यादव का पुत्र भरत यादव 5 अप्रैल की सुबह से लापता है। परिजनों के अनुसार भरत यादव सुबह 9:30 बजे अपने घर से चौपारण थाना जाने की बात कह कर निकला था और करीब 10 बजे अपने भाई शत्रुघ्न यादव से मोबाइल पर बात करते हुए बताया कि वह थाना के समीप पहुंच गया है। इसके बाद भाई ने कुछ देर बाद दोबारा फोन किया तो मोबाइल की घंटी बज रही थी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।

परिजन जब चौपारण थाना पहुंचे और जानकारी लेनी चाही तो उसकी पल्सर बाइक जेएच 12ई 3511 थाना गेट के समीप खड़ी मिली, लेकिन भरत यादव का कोई सुराग नहीं मिला। इसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी को दी गई, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तलाश जारी है, भरत यादव का आखिरी लोकेशन हजारीबाग मिला है, जल्द ही पुलिस उसे खोज लेगी।

परिजनों के अनुसार 31 मार्च 2025 को गांव के ही गोतिया पक्ष से जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई थी, जिसमें भरत यादव द्वारा थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी विवाद को लेकर भरत यादव को कई बार धमकी भी मिल चुकी थी।

भरत यादव की पत्नी मंजू देवी ने प्रशासन से अपने पति को सकुशल बरामद करने की मांग की है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से इस गंभीर मामले को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए जांच में तेजी लाने और संदिग्धों से पूछताछ कर जल्द निष्कर्ष पर पहुंचने की अपील की है। गांव में भय और तनाव का माहौल है, और भरत यादव का परिवार काफी चिंतित है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment