Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल भिड़े, एक की मौत, दो रेफर

On: January 19, 2026 8:09 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल भिड़े,  एक की मौत, दो रेफर

आधे घण्टे तक नहीं पहुंचा एम्बुलेंस,दुर्घटना में एक का मौत, दो रेफर

चौपारण : प्रखण्ड के चतरा रोड के बारा चौक के आगे टर्निंग के पास फिर से एक बड़ा हादसा हुआ। हादसे में एक युवक का मौत सामुदायिक अस्तपताल ले जाने के बाद हो गया।वहीं दो की हालत खराब होने के कारण चिकिसको ने प्राथमिक उपचार के बाद हज़ारीबग रेफर कर दिया है। मृतक की पहचान टेनी पिता मोईब सादा ग्राम चयखुर्द और घायलों की पहचान मोजिर अहमद का बेटा चयखुर्द और मो गोलू चतरा के रूप में हुआ है जो फिलहाल चयकला में ही अपने रिश्तेदार के यहां रहते थे,कैसे घटी घटना घटना के सम्बंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपाची बाइक संख्या जेएच 02 बिजी 5592 से एक बाइक में तीन लोग सवार होकर चौपारण से इटखोरी की ओर जा रहे थे। इसी बीच बारा चौक के आगे टर्निंग के पहले पुल को लगड़ते हुए एक लोहे के खंभे से टकराते हुए तेजी से इमली पेड़ से टकरा गया। पेड़ के टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। चोट लगने के कारण दो के सर में काफी चोट लगने से काफी खून बह गया और काफी देर तक तड़पते रहे। आधे घण्टे तक तड़पते रहे घायल , नहीं पहुंचा एम्बुलेंस दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के कई लोग घायलों की तरफ दौड़े और एम्बुलेंस भेजने के लिए चौपारण प्रशासन व इधर उधर फोन पर जानकारी दी। मौके पर झापा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह भी पहुंचे और एम्बुलेंस के मदद के लिए कॉल घुमाते रहे पर कुछ देर बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुंचा। इसी बीच कुछ लोगों ने इसकी सूचना चयकला के कुछ लोगों को भी दी। तब तक चयकला से भी कुछ लोग वहां पहुंच गए। और घायलों को तुरन्त पहचान कर बिना देर किए एक टेम्पू से सामुदायिक अस्पताल चौपारण ले जाने लगे। तभी बीच रास्ते मे ही आपदा मित्र का एम्बुलेंस पहुंच गया और घायलों को सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया । वहीं अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जिसे आपदा मित्र द्वारा संचालित एम्बुलेंस की मदद से हजारीबाग बेहतर इलाज केे लिए ले जाया गया।दोनों की भी हालत नाजुक बताया जा रहा है। वहीं इस घटना पर मुखिया प्रतिनिधि हेलाल अख्तर , पंसस प्रतिनिधि मो फैजान अजमेरी ने गहरा शोक प्रकट किया।

Chouparan : चौपारण चतरा इटखोरी रोड पर बारा मोड़ के पास मोटरसाइकिलें टकरा गईं, जिससे एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया. मृतक सरफुल इस्लाम चय का निवासी बताया जा रहा है

वही घायल सिर्फ दो ही व्यक्ति हुए है। जिसमें गोलू नाम का युवक चतरा और असगर हुसैन चय का रहने वाला है। डॉ. दिनेश एकलव्य ने बताया कि मृतक सरफुल की अस्पताल आते ही मौत हो गई।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment