Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हज़ारीबाग: बांस के सहारे बंद दुकान में घुसा चोर, फिल्मी स्टाइल में किया हाथ साफ

On: January 19, 2026 8:07 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हज़ारीबाग: बांस के सहारे बंद दुकान में घुसा चोर, फिल्मी स्टाइल में किया हाथ साफ
एक चोर को पकड़ा तो दांत काटकर भाग निकला
हज़ारीबाग़ में नहीं रुक रही चोरी की घटनाएं, लगातार हो रही चोरी से आम लोग हैं परेशान

हज़ारीबाग़: हज़ारीबाग़ सदर थाना अंतर्गत कानी बाज़ार मुनका बगीचा गली स्थित किराना दुकान में मंगलवार की रात चोरी हो गयी. चोरों ने फिल्मी स्टाइल में चोरी की घटना को अंजाम दिया. आशंका है कि इस घटना में नाबालिग चोरों का हाथ है. मुनका बगीचा गली में जमीन से दुकान में प्रवेश के लिए बांस का उपयोग किया गया था. तभी चोरों ने दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया. स्थानीय लोगों ने एक चोर को पकड़ भी लिया. लेकिन उस चोर ने घर के मालिक को दांत काटकर घायल कर दिया और फिर वहां से भाग गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, उससे लगता है कि इस घटना में दो-तीन किशोर शामिल हैं. चोरी में टेंट हाउस के बांस का इस्तेमाल किये जाने की बात सामने आ रही है.

सीसीटीवी फुटेज से चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है

राशन दुकान से करीब 10 से 15 हजार रुपये की चोरी हुई है. दुकान मालिक विनोद गुप्ता ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. दुकान में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है. आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी काम कर रहे हैं. ऐसे में उम्मीद है कि ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाएगी. हालांकि चोर को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे की तस्वीर किसी को उपलब्ध नहीं करायी गयी है. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के जरिए चोरों तक पहुंचा जाएगा। बहरहाल, हज़ारीबाग़ में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आम जनता और पुलिस दोनों परेशान हैं. चोरों को पकड़ना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती बनी हुई है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

चौपारण: प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

तिरंगे में लिपटा लौटा चौपारण का लाल, शहीद अमित सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई

चौपारण : जवनपुर पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती का वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

चौपारण : कमला माता मंदिर में कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चौपारण सीओ और थाना प्रभारी ने आरसीपीएल-13 फाइनल का किया उद्घाटन

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, थाना प्रभारी खुद कर रहे निगरानी

Leave a Comment