Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : किन्नर समाज की मुखिया रोज मौसी कायम कर रहीं हैं मिशाल

On: January 19, 2026 8:05 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : किन्नर समाज की मुखिया रोज मौसी कायम कर रहीं हैं मिशाल

गरीब बच्ची की विवाह का सारा खर्च खुद उठाया

देवघर :- वैसे तो समाज सेवा के क्षेत्र में वर्तमान में एक से बढ़कर एक समाज सेवी निगम क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहें हैं।किन्तु इससे इतर किन्नर समाज की मुखिया रोज मौसी की सेवा की गुणगान और बखान पूरे क्षेत्र में होती है। इनके द्वारा आम सेवा से हटकर विशेष सेवा ही इनकी सेवा में चार चाँद दर्ज करवाता है।इसी क्रम में निगम क्षेत्र के धपरा टोली के रहने वाले एक परिवार की बेटी की शादी करवाकर सेवा के क्षेत्र में अनोखी मिशाल कायम की है।जिस गरीब के बच्ची की विवाह किन्नर मौसी ने करवाया है उनके पिता नहीं है और बहुत ही गरीब परिवार की बच्ची है।उसके विवाह का सारा खर्च रोज मौसी ने उठाया और धूम धाम के साथ उसकी विवाह को सम्पन्न करवाने में अपनी महती भूमिका निभाकर समाज के अन्य लोगों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।इस सम्बंध में बच्ची की मां कहती है कि रोज मौसी से उनकी मुलाकात मुहल्ले में एक बच्चे को जब इन लोगों ने नचाने और दुआ देनें पहुंची थी उस वक्त हुआ था और रोज मौसी ने खुद उनकी खराब माली स्थिति को देखते हुए बच्ची के विवाह में हर प्रकार का मदद करने का प्रस्ताव दिया।वहीं रोज मौसी कहती है हम किन्नरों को तो कई अपनी बेटी नहीं है पर समाज की हर बच्ची हमारी बच्ची के समान है।भले की समाज हमें उपेक्षित समझे पर हम सब सर्व समाज को अपना समाज समझते हैं।वहीं रोज मौसी के इस नेक कार्य की चारो तरफ़ प्रशंसा हो रही है।बताते चलें कि देवघर निगम क्षेत्र में रोज मौसी के द्वारा बराबर समाजिक कार्य किया जाता रहा है और हर दुखिया की आंसू पोछने में रोज मौसी अपनी योगदान देनें से नहीं चूकती हैं।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment