Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : राज्य स्तरीय ग्राम सभा फेडरेशन ने किया सुखाड़ राहत देने की मांग

On: January 19, 2026 8:05 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : राज्य स्तरीय ग्राम सभा फेडरेशन ने किया सुखाड़ राहत देने की मांग

मनरेगा में काम और मजदूरी बढ़ाने पर बल

देवघर: मधुपुर स्थानीय बावनबीघा, मंगलम सभागार में शुक्रवार को ग्रामसभा फेडरेशन का दो दिवसीय राज्य स्तरीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन संवाद द्वारा किया गया। ग्रामसभा फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने वार्षिक लेखा-जोखा रखा। ग्राम सभा फेडरेशन चार जोन के प्रतिनिधियों ने पेसा कानून को लागू कराने, मनरेगा में काम और मजदूरी बढ़ाने, सुखाड़ की भयावह स्थिति और पलायन से निपटने के लिए सुखाड़ राहत योजनाएं चलाने की मांग सरकार से की। संथाल परगना जोन से ग्राम सभा फेडरेशन की राज्य संयोजिका एनी टूडू, ललिता देवी, साल्गे मार्डी ,मालती हेंम्ब्रम, वीणा वर्मा, सरिता मुर्मू, सुनीता मुर्मू पार्वती देवी मो. सैफ, अताउल, सागोरी, अबिश्वर हांसदा,भीख राम भगत ने राज्य में सुखाड़ की भावना स्थिति को देखते हुए तत्काल कल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित कराने की मांग किया। ग्राम सभा फेडरेशन में नए सदस्यों को जोड़ा गया। मौके पर समाजकर्मी अबरार ताबिंदा ने कहा कि अधिकांश जिला भयंकर सूखा की चपेट में हैं। यह सूखा अकाल का रूप ले सकता है। सूखा से निपटने की तैयारी ग्राम सभा के माध्यम से सरकार करें। सब्जी की खेती , कम पानी की फसल उपजाना है। ग्रामसभा फेडरेशन का दो काम है रचनात्मक और संघर्ष का काम बहुत तेजी से मौसम का बदलाव आया है, सवा- डेढ़ महीना का जलवायु परिवर्तन आया है। किसानों को जैविक खेती बाड़ी को बढ़ावा देना होगा। महिलाओं को किसान का दर्जा के लिए एकजूटता से आवाज उठाना होगा। महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए। गांव में किशोर-किशोरियों का संगठन बनाना है। लोकतंत्र की बुनियादी इकाई पंचायत, ग्राम सभा को मजबूत करना है। किशोरों के लिए खेती, किसानी, जंगल बचाने के लिए ग्रीन स्कूल बनाना है। जड़ी-बुटी केन्द्र का निर्माण कर इसका संगठन तैयार करना है। 1500 गांव में सशक्त ग्राम सभा तैयार करना है। अंतिम दिन राज्य के 15 जिला के 25 प्रखंड के सैकड़ों प्रतिभागी शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन पंकज ने किया।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment