Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण प्रखंड अंतर्गत ग्राम मलिकाना व डुमरी में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू, पूर्व विधायक शामिल हुए

On: January 19, 2026 8:01 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
चौपारण प्रखंड अंतर्गत ग्राम मलिकाना व डुमरी में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू, पूर्व विधायक शामिल हुए

चौपारण प्रखंड अंतर्गत ग्राम मलिकाना व डुमरी में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू, पूर्व विधायक शामिल हुए

भक्तिमय हुआ क्षेत्र, यज्ञ के आयोजन से होता है वातावरण शुद्ध : मनोज यादव

हजारीबाग : चौपारण बच्छई पंचायत के मलिकाना व डुमरी में बने हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिकोत्सव शुरू हो गया. मलिकान में श्री श्री 1008 नव दिवस हवनात्मक पंचकुंडी नवचंडी महायज्ञ और कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा तथा डुमरी में नव दिवस शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए. मलिकाना हनुमान मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा और डुमरी की कलश यात्रा हनुमंत मंदिर से शुरू होकर सिंघारावां मोड़ होते हुए बराकर स्थित उत्तरवाहिनी तट पर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान कलश यात्रा में राधा कृष्ण की रंग-बिरंगी झांकी आकर्षण का केंद्र रही। जय श्री राम के जयघोष से पूरा इलाका भगवामय हो गया। इससे पहले पूर्व विधायक ने मलिकाना व डुमरी में मुख्य पुजारी के माथे पर कलश रखकर कलश यात्रा की शुरुआत की. कलश यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि मलिकाना व डुमरी सहित पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल है. जहां यज्ञ का आयोजन होता है, वहां का वातावरण शुद्ध होता है और क्षेत्र में समृद्धि आती है।

चौपारण प्रखंड अंतर्गत ग्राम मलिकाना व डुमरी में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू, पूर्व विधायक शामिल हुए

स्थानीय मुखिया वीरेंद्र रजक ने भगवान से प्रार्थना की कि भगवान की कृपा ग्रामीणों पर बनी रहे. कार्यक्रम का संचालन मलिकाना में यज्ञ समिति के सचिव शंकर दयाल साव व डुमरी में अधिवक्ता बसंत कुमार साव ने किया।

चौपारण प्रखंड अंतर्गत ग्राम मलिकाना व डुमरी में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू, पूर्व विधायक शामिल हुए

वही उपप्रमुख प्रीति कुमारी ने कहा कि कलश में जल मानव शरीर में आत्मा के समान है, उन्होंने यह भी कहा की हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार जब भी कोई पूजा की जाती है तो उसमें कलश स्थापना अनिवार्य है। क्योंकि जल से भरे कलश को मानव शरीर का प्रतीक माना जाता है। कलश में जल मानव शरीर में आत्मा के समान है। कलश को शांति का संदेश वाहक भी माना जाता है।

चौपारण प्रखंड अंतर्गत ग्राम मलिकाना व डुमरी में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू, पूर्व विधायक शामिल हुए

कलश यात्रा में कांग्रेस नेता अरुण साव, उप प्रमुख प्रीति गुप्ता, जीप प्रतिनिधि सुधीर कौशल, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, राजेन्द्र चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार साव, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, अशोक यादव, मुखिया मंटू सिंह, संतोष सिंह, प्रतिनिधि मोहन साव, भाजपा नेता गजाधर प्रसाद, देवल यादव, राजेन्द्र राम, बालेश्वर साव, नकुल रजक, अरुण ठाकुर, समाजसेवी रामलाल साव, बिरेन्द्र भुइयाँ, सुरेन्द्र यादव, बद्री साव, कांग्रेस नेता बीरबल साहू, संतोष रजक, बहादुर राणा, विहिप से अमित सिंह, मुनेश्वर गुप्ता, शंकर कुमार, दयानंद यादव सहित अन्य मलिकाना यज्ञ समित के अध्यक्ष सह मुख्यपूजारी बिनोद साव, सचिव शंकर कुमार, कोषाध्यक्ष सह सहायक शिक्षक कृष्णा यादव आदि ने बताया कि प्रतिदिन शाम को भक्ति प्रवचन का आयोजन होगा। यज्ञ को सफल बनाने में मलिकाना निवासी सरयू साव, जयनारायण साव, योगेंद्र यादव, बासुदेव साव, अंगद यादव, सिकन्दर रजक, संजय ठाकुर, मिथलेश ठाकुर, मुकेश साव, अर्जुन साव, मंटू साव, छोटन साव, मनोज साव सहित अन्य महती भूमिका निभा रहे है ।


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment