Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

लातेहार : लातेहार हाईवा ऑनर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर कोयला परिवहन कार्य को कराया ठप

On: January 19, 2026 8:01 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

लातेहार : लातेहार हाईवा ऑनर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर कोयला परिवहन कार्य को कराया ठप

बालूमाथ (लातेहार) : लातेहार जिला हाईवा ऑनर एशोसिएशन ने बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर डीवीसी कंपनी के कोयला परिवहन कार्य को बालूमाथ प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय के पास तुबेद कोल माइंस से कोयला परिवहन में लगे हाईवा वाहन को रोक कर चक्का जाम कर दिया,जिससे परिवहन कार्य पूरी तरह से बाधित हो गई। जाम की सूचना मिलने पर लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार ने दूरभाष पर जामकर्ताओं से बात कर वार्ता के लिए पांच सदस्य टीम को लातेहार अनुमंडल कार्यालय आने को कहा।वहीं दूसरी ओर लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी जाम स्थल पहुंचकर जाम कर्ताओं से उनकी समस्या जानी और अपनी ओर से कंपनी से बात कर समस्या का समाधान निकालने की बात कही।

बताते चले कि लातेहार हाईवा ऑनर एसोसिएशन द्वारा तुबेद कोल माइंस के ट्रांसपोर्टिंग कंपनी से पूर्व में अपनी पांच सूत्री मांग रखी थी,जिसमें परिवहन कार्य में स्थानीय वाहनों को प्राथमिकता दी जाए,बाहरी वाहनों से तुबेद कोलवरी को मुक्त किया जाए, उचित भाड़ा दिया जाए एवं हर वर्ष 20% महंगाई को देखते हुए भाड़ा में बढ़ोतरी की जाए, भाड़ा समय से भुगतान किया जाए, तबेद कोलयरी से कुशमाही साइडिंग तक पड़ने वाले आबादी क्षेत्र में पानी छिड़काव एवं स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया जाए शामिल है। प्रबंधक द्वारा मांगों पर विचार नहीं करने से बाध्य होकर संगठन द्वारा बुधवार को सैकड़ों हाईवा ऑनर की उपस्थिति में चक्का जाम किया गया था। समाचार लिखे जाने तक जाम करता जाम स्थल पर डटे हुए थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment