Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

एक दिवसीय किसान मेला-सह- फल,फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी के आयोजन का मंत्री ने किया शुभारंभ

On: January 19, 2026 7:58 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

एक दिवसीय किसान मेला-सह- फल,फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी के आयोजन का मंत्री ने किया शुभारंभ

एक दिवसीय किसान मेला-सह- फल,फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी के आयोजन का मंत्री ने किया शुभारंभ

किसानों के बीच कृषि यंत्र एवं प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

सुजेक सिन्हा

Chatra:- चतरा जिला स्तरीय किसान मेला-सह- फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का एक दिवसीय आयोजन जिला संयुक्त कृषि भवन परिसर, तपेज, चतरा में किया गया। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, चतरा के द्वारा प्रायोजित इस आयोजन में मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार सत्यानंद भोक्ता बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुएं। मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं उपायुक्त अबु इमरान के आगमन पर कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट ने फलदार पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात मंत्री सत्यानंद भोक्ता व उपायुक्त अबु इमरान ने एक दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला-सह- फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी के आयोजन का संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री भोक्ता ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा किसानों के हित में विभिन्न योजनाएं चलाई गईं हैं जिसके तहत किसानों के लिए फसल, उत्पाद, खाद सामग्री, कृषि उपकरण, पशुपालन आदि में इन सबका सरलता के साथ उपलब्धता और उपयोग हेतु सहायता प्रदान की जा रही हैं। राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजनाएँ यथा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान ऋण माफ़ी योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना समेत अन्य योजनाएँ इसी उदेश्य के साथ क्रियान्वित हैं।

एक दिवसीय किसान मेला-सह- फल,फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी के आयोजन का मंत्री ने किया शुभारंभ

आगे उन्होंने कहा कि सभी किसानों को विभिन्न विभागों द्वारा चलाये गए हितकारी योजनाओं के बारे में जागरूक होने की बहुत ज्यादा जरूरत है जिससे कि ज्यादा से ज्यादा किसान उन क्रियान्वित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। मौके पर मंत्री ने किसानों के बीच कृषि यंत्र एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया। साथ ही कृषि मेला में लगे हुए स्टॉल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव, चतरा अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी, समाजसेवी नवल किशोर यादव समेत अन्य उपस्थित थें।


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BREAKING: चतरा-सिमरिया में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी उत्तम यादव, हजारीबाग SP ने किया पुष्टि

प्रेमिका का खौफनाक रूप : प्यार से बुलाया, फिर चाकू से वार!

चतरा : इटखोरी में चला सड़क सुरक्षा अभियान, न हेलमेट न मिलेगी पेट्रोल, न सीट बेल्ट न मिलेगी डीजल

चतरा : घटना को अंजाम देने रांची से पिस्टल लेकर चतरा पहुंचा आरोपी, पुलिस के हत्थे चढ़ा, हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

चतरा : भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल पहुंचे इटखोरी, मां भद्रकाली में किया पूजा अर्चना

चतरा : जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

पत्थलगड़ा : ड्रोन के माध्यम से फसलों में दवा का किया गया छिड़काव

हज़ारीबाग : कटकमसांडी में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और स्कूल वाहन में भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल, चालक की मौत

चतरा : थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

चतरा : सिमरिया विधायक पहुंचे गिद्धौर, प्रखंड अंतर्गत कई पूजा पंडालों में पहुंच मां दुर्गे की किया पूजा अर्चना

चतरा : रंगदारी नहीं मिलने से नाराज असामाजिक तत्वों ने मिक्सर मशीन में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

उपेंद्रनाथ इंटर कॉलेज में सूबे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने महात्मा गांधी जयंती सह स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन

Leave a Comment