Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

डाबर से जोडसीमार तक घटिया तरीके से किया जा रहा सड़क निर्माण, ग्रामीणों ने उपायुक्त से उक्त सड़क निर्माण की जांच की मांग की है

On: January 19, 2026 7:58 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
डाबर से जोडसीमार तक घटिया तरीके से किया जा रहा सड़क निर्माण, ग्रामीणों ने उपायुक्त से उक्त सड़क निर्माण की जांच की मांग की है

डाबर से जोडसीमार तक घटिया तरीके से किया जा रहा सड़क निर्माण, ग्रामीणों ने उपायुक्त से उक्त सड़क निर्माण की जांच की मांग की है

मनोज लाल बर्नवाल – गिरिडीह तिसरी

तिसरी (गिरिडीह) : डाबर से चेरवा भाया जोडसीमार तक कालीकरण व पीसीसी निर्माण आर्यो द्वारा घटिया व मनमानी तरीका से करने से ग्रामीणो द्वारा विरोध करने के बाद भी कोई सुधार नहीं होने पर काफी आक्रोश ब्याप्त है। सड़क कालीकरण में सुधार व गुणवत्ता से निर्माण करने की दबाब बनाने पर झूठे मुकदमा में फंसा देने की धमकी संवेदक द्वारा देने का आरोप ग्रामीणो ने लगाया है। ग्रामीणो ने उक्त सड़क निर्माण की जांच की मांग उपायुक्त से की है।

डाबर से जोडसीमार तक घटिया तरीके से किया जा रहा सड़क निर्माण, ग्रामीणों ने उपायुक्त से उक्त सड़क निर्माण की जांच की मांग की है

यदि शीघ्र उक्त निर्माणधीन सड़क की गुणवत्ता की नही की गई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीण अजय यादव ने कहा कि एक किमी तक कालीकरण सड़क निर्माण घटिया तरीका से किया है दो दिन नही हुआ कि उखड़ने लगा है। चपरी की तरह उखड़ रही है। सड़क पर कालीकरण की गई पिच को उखाड़ कर भी दिखा दिया। पंकज यादव ने कहा की अमलसन में आधा से अधिक पानी मिलाकर पिच करने के पहले दिया जा रहा है। सड़क में फैली मिट्टी को हटाए बिना अमलसन केमिकल दिया जा रहा है उसके बाद पिच कर दिया जा रहा है। जिससे पिच उखड़ रही है। सड़क के किनारे फलेंक नही बनाया जा रहा है।निर्माण स्थल पर सबंधित अधिकारी व कर्मी नही आते जिसके कारण शिकायत किससे करे। योजना स्थल पर कोई बोर्ड नही लगाया गया है। समाजसेवी कमलेश यादव ने कहा कि पिच करने के पहले सिर्फ झाडू लगा दिया जाता है। कई बार कहा गया कि सड़क पर पिच करने के पहले मिट्टी व गर्दा बढ़िया से हटा दिया जाय पर अनसुनी कर पिच बिछाया जा रहा है।

ग्रामीण गंगा यादव ने कहा कि सड़क निर्माण प्राक्कलन के अनुसार करने को कहने पर संवेदक द्वारा धमकी दी जाती है कि जैसे मन करेगा कालीकरण निर्माण करेंगे यदि आवाज उठाया तो थाना में पैसा देकर मुकदमा कर देंगे तुम्हारा नाम बहुत आ रहा है।

आर्यो के जेई ने कहा कालीकरण कार्य मे गड़बड़ी की जांच होगी। ग्रामीण को धमकी नही देना चाहिये।

इसे भी पढ़ें : कुड़मी आंदोलन तीसरे दिन भी रहा जारी, 64 ट्रेनें रद्द, यात्री रहे परेशान, जानिए कौन-कौन सी ट्रेन हुई रद्द


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

तिसरी : करोड़ों की लागत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही जमीन पर ही की गई रोड निर्माण

अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

मवेशी लोड वाहन ने 2 वर्षीय मासूम को रौदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

कुआं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया दफन, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment