Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : सड़क हादसा – चौपारण में दो ट्रकों की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल, बचाने के बजाय मटर लूटते रहे लोग

On: January 19, 2026 7:57 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : भीषण सड़क हादसा - चौपारण में दो ट्रकों की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल, बचाने के बजाय मटर लूटते रहे लोग

चौपारण (हजारीबाग) : जिले के चौपारण थाना अंतर्गत पिपरा में जीटी रोड वन वे कट के पास शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक का नाम सलमान (27 वर्षीय) ग्राम टांडा जिला अमरोहा यूपी और आसिम ग्राम खंद्रावली (18 वर्षीय) जिला मेरठ का रहने वाला था। जबकि गुफरान (उम्र 19 वर्ष) ग्राम बीरमपुर जिला हापुर उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों का कहना है कि एनएचएआई ने सिंघरावा से दनुआ तक सड़क निर्माण में घोर लापरवाही बरती है. जिसका नतीजा यह है कि यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिसमें कई लोगों की जान जा रही है. बता दें कि जीटी रोड के चौड़ीकरण कार्य को लेकर एनएचएआई के ठेकेदार ने पांडेबारा चौक से सिंघरावा चौक तक सड़क को वन-वे कर दिया है. सड़क को वन-वे तो कर दिया गया है, लेकिन सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है, जिसके कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं.

हजारीबाग : भीषण सड़क हादसा - चौपारण में दो ट्रकों की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल, बचाने के बजाय मटर लूटते रहे लोग
हादसे के संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि जीटी रोड में कट होने के कारण वाहन एक तरफ आने के लिए टर्न ले रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में मटर लदे ट्रक के परखच्चे उड़ गए। उसके चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है.

हादसे के बाद मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। दो ट्रकों की टक्कर में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अंदर दर्द से कराहता रहा और मदद की गुहार लगाता रहा। लेकिन आसपास के लोग घायलों को बचाने के बजाय मटर लूटने में लगे रहे. मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस चालक के साथ भी असामाजिक तत्वों ने बहस और दुर्व्यवहार किया. प्रशासन ने सख्ती दिखाई तो लोग हटे। जिसके बाद पुलिस ने शव और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और यातायात चालू कराया.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment