Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हज़ारीबाग : डटे रहे संजय, सफल हुआ आंदोलन, मृतक के परिवार को मिला 03 लाख मुआवजा

On: January 19, 2026 7:54 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हज़ारीबाग : डटे रहे संजय, सफल हुआ आंदोलन, मृतक के परिवार को मिला 03 लाख मुआवजा

Hazaribagh : हज़ारीबाग मसीपीढ़ी स्थित एके सनशाइन हॉस्पिटल में बीते 2 दिसम्बर को इलाज के दौरान पदमा प्रखंड के नावाडीह निवासी मनोज मेहता (50 वर्ष) की मौत हो गई थी।

ग्रामीणों एवं परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। मृतक के पुत्र अजय कुमार मेहता ने बताया कि बीते 2 दिसम्बर को शाम में सीने में दर्द होने पर एके सनशाइन हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया था जहां हॉस्पिटल के महिला चिकित्सक ने इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाते ही तबियत और ज्यादा बिगड़ गई एवं मुँह से झाग आने लगा और कुछ समय बाद पापा की मृत्यु हो गई।

हज़ारीबाग : डटे रहे संजय, सफल हुआ आंदोलन, मृतक के परिवार को मिला 03 लाख मुआवजा
इस पर परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजन डॉक्टर की गिरफ्तारी, अस्पताल को सील करने और मुआवजे की मांग कर रहे थे।

हज़ारीबाग : डटे रहे संजय, सफल हुआ आंदोलन, मृतक के परिवार को मिला 03 लाख मुआवजा
आंदोलन और विरोध के बाद अस्पताल प्रबंधन के प्रतिनिधि द्वारा मृतक के परिवार को 2 लाख 50 हजार रुपया का चेक दिया गया। साथ ही 50 हज़ार की राशि जनसहयोग द्वारा परिजनों को दी गयी।

06 दिसम्बर से चल रही थी वार्ता

इस मामले को लेकर 6 दिसम्बर से बरही विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय मेहता के नेतृत्व में वार्ता चल रही थी। पुनः 8 दिसम्बर को लंबी वार्ता हुई। आठ घंटे तक चली वार्ता के बाद परिजनों को मुआवजा सौंपा गया। 08 दिसम्बर को संजय मेहता के साथ कुटीपीसी गाँव के लोग हॉस्पिटल के दरवाजे के समक्ष धरना पर बैठ गए। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मुआवजा देने की हामी भरी।

संजय मेहता ने शुरू किया विरोध, जुटते गए लोग

खबर के बाद संजय मेहता ने विरोध शुरू कर दिया। संजय मेहता के नेतृत्व में परिवार को राहत दिलाने में कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। सभी डटे रहे। इस दौरान जेबीकेएसएस के राजदेश रतन, सूरज कुमार, उदय मेहता, महेंद्र प्रसाद, विनय मेहता, आर्यकांत मेहता, गौतम मेहता, सिकेन्द्र मेहता, मंटू मेहता, कुणाल मेहता, संदीप पासवान, मुखिया विजय मेहता, बप्पी करण, सामाजिक कार्यकर्ता पूनम यादव, मनीषा टोप्पो, अविनाश यादव, टिंकू यादव, सोनू कुमार, सकलदेव कुमार, पप्पू मेहता, रंजीत कुमार, संजय महतो, संदीप पासवान, महेश मेहता, धनेश्वर मेहता,सुजीत कुमार, कुलदीप मेहता, समेश कुमार, प्रमोद कुमार, रोहित कुमार, रामचरित्र मेहता, दिलीप मेहता का सराहनीय योगदान रहा।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment