Also Read
चौपारण में भारी मात्रा में अफीम बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
हज़ारीबाग़ : हज़ारीबाग़ पुलिस नशे के सौदागरों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हुए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिक्षक महोदय को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चतरा की ओर से मोटरसाईकिल सं0- JH13H2827 आ रही है जिसके डिक्की में भारी मात्रा मे अफीम रखा हुआ है जिसे तस्करी करने के उद्देय से चौपारण होते हुए बरही की ओर ले जाया जा रहा है। इस सुचना को पुलिस अधिक्षक महोदय के द्वारा गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महोदय बरही के नेतृत्व मे एक छापामारी दल का गठन किया गया । आदेशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी दल के द्वारा उक्त सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु महाराजगंज चौक के निकट उक्त मोटरसाईकिल के आने का इंतजार करने लगा तत्पश्चात कुछ समय बाद उक्त मोटरसाईकिल को आते हुए देखा गया, जिसे पुलिस बल के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़ाए व्यक्ति के मोटरसाईकिल का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय बरही के द्वारा विधिवत तलाशी लिया तो तलाशी के क्रम मे मोटरसाईकिल के डिक्की मे तीन अलग-अलग प्लास्टिक मे रखा मादक पदार्थ अफीम कुल करीब 05 कि0ग्रा0 को बरामद किया गया। जब्त की गई अफीम की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद अफीम को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय बरही विधिवत जप्त किया गया। इस संबंध मे चौपारण थाना काण्ड सं0-325/23 दिनांक- 05.08.2023 धारा-414/34 भा0द0वि0 एंव 21 (b ) /21(c)/22 (b)/22 (c)/29 NDPS Act दर्ज करते हुए पकडाए अभियुक्त शंकर साव पिता झमन साव ग्राम- डमडोईया थाना सदर जिला- चतरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है एवं अन्य के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।





















