Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

राजमहल में लोगों का अमानवीय चेहरा, दो नाबालिगों की पिटाई और जूते की माला पहनाई, घंटों बनाया बंधक

On: January 19, 2026 7:53 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

राजमहल में लोगों का अमानवीय चेहरा, दो नाबालिगों की पिटाई और जूते की माला पहनाई, घंटों बनाया बंधक

साहिबगंज समाचार: साहिबगंज जिले में चोरी के आरोप में दो नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। मामला जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के चंडीपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने पहले तो दोनों की जमकर पिटाई की. इतने पर भी मन नहीं भरा तो लोगों ने उसका सिर मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाया और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को हुई और राजमहल चाइल्डलाइन की टीम भी हरकत में आ गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

➨चोरी के आरोप में तालिबान सज़ा

मिली जानकारी के अनुसार देर रात गांव की एक महिला के घर में चोरी हो गयी. जिसका आरोप दो नाबालिग बच्चों पर था. इसके बाद देर रात गांव के कुछ लोग बच्चे के घर पहुंचे और चौराहे पर लाकर उसे रस्सी से बांध दिया. इसके बाद सुबह उसके भाई को भी पकड़कर वहीं रस्सी से बांध दिया गया और दोनों की पिटाई की गयी. गांव के लोगों ने दोनों को करीब 14 घंटे तक बंधक बनाए रखा और परिवार पर तीन हजार का जुर्माना भी लगाया. जब परिजन पैसों का इंतजाम करने घर पहुंचे तो दोनों बच्चों के साथ मानवता की हदें पार कर दी गईं। उनका आधा सिर मुंडवाकर जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया और वायरल कर दिया.

➨बच्चों के साथ दुर्व्यवहार

इसके बाद परिवार से पैसे लेकर दोनों बच्चों को छोड़ा गया. घटना के बाद शर्मसार होकर पूरा परिवार गांव छोड़कर चला गया। बच्चों के परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे निर्दोष हैं. उनके बच्चों पर अत्याचार किया गया है. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद राजमहल चाइल्डलाइन की टीम हरकत में आई और पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी ली. मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। बच्चे के पिता ने राजमहल थाने में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment