Also Read
चौपारण : बेलाही में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल का हुआ गठन
चौपारण: चौपारण प्रखंड के पंचायत बेलाही में बीते दिन शनिवार शाम को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक की गई। बैठक में मुख्य उद्देश संगठन का समिति का विस्तार करना हुआ बैठक की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष मुकेश सिंह के द्वारा की गई बैठक का संचालन प्रखंड मंत्री मुनेश्वर कुमार के द्वारा किया गया। इस बैठक में बौद्धिक जिला सह मंत्री श्री गुरुदेव गुप्ता जी के द्वारा किया गया। गुरुदेव गुप्ता जी ने कहा कि हमारे समाज में विधर्मीयों के द्वारा धर्मांतरण लैंड जिहाद लव जिहाद की समस्याओं से अवगत कराया। हम सभी सनातनी जात पात में ना बटकर एकजुट रहकर संगठित रहें। गुरुदेव गुप्ता जी ने कहा पंचायत के हर गांव में हमारी समितियां पूर्ण हो। पंचायत के हर गांव में जितने भी मठ मंदिर हैं हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ हो इसके लिए हम सभी को प्रेरित किया। जिससे हमारे समाज में संगठित रहने का सबसे अच्छा सुझाव है। गुरुदेव गुप्ता जी ने कहा चौपारण प्रखंड में धर्मांतरण का खेल बहुत जोरों से चल रहा है इसे हम सभी को रोकना अति आवश्यक है। चौपरन भाग तीन के जिला परिषद प्रतिनिधि सुधीर कौशल ने कहा भक्ति में काफी शक्ति है। इसलिए हर मंगलवार को हनुमान चालीसा करनी चाहिए। साथ ही कौशल ने कहा सभी युवाओं को गुरुदेव गुप्ता के साथ हाथ से हाथ मिला कर चलने की जरूरत है.
बेलाही पंचायत में खंड समिति का विस्तार इस प्रकार हुआ
अध्यक्ष मनीष कुमार, मंत्री अरविंद रजक, खंड बेलाही बजरंग दल संयोजक महेश रजक, सत्संग प्रमुख मंटू कुमार सिंह, मिलन प्रमुख सुरेंद्र सिंह, बजरंग दल सहसंयोजक सुधांशु कुमार, को बनाया गया। मोके पर बेलाही पंचायत के अनेक धर्म प्रेमी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस बीच प्रखंड के सहसंयोजक दयानंद यादव सह सत्संग प्रमुख दीपक बादल जी भी उपस्थित थे।






















