Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

झारखंड की क्षेत्रीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री ईशा आलिया की हत्या में नया खुलासा, फेसबुक पर बनी थी प्लान एक व्यक्ति की गिरफ्तारी, पति ने उपलब्ध कराई थी हथियार पढ़े पूरी रिपोर्ट

On: January 19, 2026 7:50 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
झारखंड की क्षेत्रीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री ईशा आलिया की हत्या में नया खुलासा, फेसबुक पर बनी थी प्लान एक व्यक्ति की गिरफ्तारी, पति ने उपलब्ध कराई थी हथियार

झारखंड की क्षेत्रीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री ईशा आलिया की हत्या में नया खुलासा, फेसबुक पर बनी थी प्लान एक व्यक्ति की गिरफ्तारी, पति ने उपलब्ध कराई थी हथियार पढ़े पूरी रिपोर्ट

चौपारण : झारखंड की क्षेत्रीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री ईशा आलिया की हत्या में बंगाल की पुलिस ने रांची के गोंदा थाना क्षेत्र से मोहित कुमार शख्स को गिरफ्तार किया है। ईशा के पति प्रकाश को इसी व्यक्ति ने हथियार उपलब्ध कराया था। पुलिस का दावा है कि वह ईशा की हत्या की योजना में भी साझीदार रहा है।

इसे भी पढ़े : रांची पुलिस और टीपीसी उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़, 1 हजार से अधिक गोलियां बरामद

ईशा आलिया के पति प्रकाश अलबेला ने हत्यार को उपलब्ध करने वाले मोहित के साथ फेसबुक मैसेंजर पर बनाई थी हत्या की पूरी प्लानिंग!

ईशा आलिया मर्डर केस में पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को लंबी छानबीन के बाद यह सफलता हाथ लगी है। 

इसे भी पढ़ें : राजभवन में हेमंत सरकार को बड़ा झटका: राज्यपाल ने 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति संबंधी विधेयक लौटाया, जानिए वजह…..

एक्ट्रेस ईशा आलिया मर्डर केस में पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। गोंडा थाना क्षेत्र के मोहित कुमार पर अभिनेत्री की हत्या में शामिल हथियार की आपूर्ति करने का आरोप है। पुलिस को यह सफलता लंबी पूछताछ के बाद मिली है।

फेसबुक पर हत्या की प्लानिंग

मोहित और अभिनेत्री ईशा आलिया के पति प्रकाश ने फेसबुक पर एक-दूसरे से बातचीत की थी। सोशल मीडिया पर चर्चा में एक्ट्रेस ईशा आलिया के मर्डर तक का प्लान बना। ईशा आलिया के पति और हथियार सप्लायर के बीच सोशल मीडिया के साथ-साथ फोन पर भी लंबी बातचीत हुई। पुलिस ने इस कॉल रिकॉर्ड और फेसबुक चैट के आधार पर गिरफ्तारी की है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड धनबाद के हजारा अस्पताल में लगी भीषण आग, झुलसने से डॉक्टर दंपती समेत 6 की मौत

पति ने बनाई थी लूट की कहानी

पुलिस का दावा है कि हत्या से एक हफ्ते पहले एक्ट्रेस के पति ने मोहित से बात की थी। दोनों ने मिलकर हत्या की पूरी प्लानिंग तैयार की थी। यह भी तय किया गया कि इस मामले को लूट से कैसे जोड़ा जाए। पति ने लूट की कहानी जब बंगाल पुलिस को बताई तो पुलिस को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ। सख्ती से पूछताछ की तो मामले की खुलासा हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कई बड़े खुलासे संभव

इस मामले की जांच लगातार जारी है और अब पुलिस हथियार सप्लाई करने वाले तक पहुंच गई है. पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। कॉल डिटेल और प्रकाश से कनेक्शन के कारण आरोपी मोहित की गिरफ्तारी से ईशा आलिया की हत्या के मामले का पर्दाफाश हो सकता है। जल्द ही पुलिस कई अन्य आरोपियों पर शिकंजा कस सकती है। एक्ट्रेस ईशा की 28 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के बगनान थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लूट की तर्ज पर की गई थी हत्या की योजना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

चौपारण: प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

तिरंगे में लिपटा लौटा चौपारण का लाल, शहीद अमित सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई

चौपारण : जवनपुर पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती का वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

चौपारण : कमला माता मंदिर में कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चौपारण सीओ और थाना प्रभारी ने आरसीपीएल-13 फाइनल का किया उद्घाटन

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, थाना प्रभारी खुद कर रहे निगरानी

भारी बारिश का अलर्ट! दुर्गा पूजा पर मौसम का डबल गेम…पंडाल घूम सकेंगे लेकिन इन तारीखों में रहें सावधान

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, आग की लपटों में जलकर खाक

Leave a Comment