Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

छत्तीसगढ़ से पलामू आ रही यात्री बस से भारी मात्रा में हथियार बरामद, एक शख्स हिरासत में

On: January 19, 2026 7:49 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

छत्तीसगढ़ से पलामू आ रही यात्री बस से भारी मात्रा में हथियार बरामद, एक शख्स हिरासत में

पलामू: पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता छत्तीसगढ़ से पलामू आ रही यात्री बस में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किये. पुलिस ने यात्री बस से एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. हिरासत में लिए गए व्यक्ति का आपराधिक इतिहास है और वह पलामू का रहने वाला है. हिरासत में लिया गया शख्स डॉन सुजीत सिन्हा गिरोह का बताया जा रहा है. पुलिस की विशेष टीम बरामद हथियारों को लेकर कई इलाकों में छापेमारी और सर्च ऑपरेशन भी चला रही है. मामले में एटीएस ने पलामू पुलिस से भी संपर्क किया है.

दरअसल, पलामू पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ से एक यात्री बस से भारी मात्रा में हथियार एक गिरोह के पास जा रहा है. इस हथियार से कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जायेगा. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पलामू पुलिस ने पलामू सीमा पर सघन जांच अभियान चलाया. बस में इस छापेमारी के दौरान पुलिस को एक शख्स के पास से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ.

बरामद किये गये सभी हथियार सेमी ऑटोमेटिक बताया जा रहा हैं, जिनकी कीमत बाजार में लाखों रुपये है. यात्री बस से आठ पिस्तौल समेत कई हथियार बरामद किये गये हैं. पुलिस हथियार आपूर्तिकर्ताओं और हथियारों से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

पांडू : शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकली भव्य शोभायात्रा,521 कलश के साथ सम्पन्न हुई जल यात्रा

छतरपुर : शीला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क निर्माण को बनाएंगी पहली प्राथमिकता

छतरपुर : नथुनी प्रजापती ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

तीन साल के इश्क का हुआ मिलन, ग्रामीणों ने कराई प्रेमी-प्रेमिका की शादी

प्रेमिका का खौफनाक रूप : प्यार से बुलाया, फिर चाकू से वार!

पलामू : किशनपुर बीआरसी में समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर का आयोजन

Leave a Comment