Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

डुमरी में वोटिंग के लिए लंबी कतार, नक्सल प्रभावित नागाबाद में लोग बेखौफ, महिलाएं भी पहुंची वोट देने

On: January 19, 2026 7:48 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू

गिरिडीह: डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया. विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार है. नक्सल प्रभावित नागाबाद में मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. यहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय नागाबाद स्थित बूथ संख्या 10, 11, 12 व 13 पर सबसे ज्यादा महिलाएं मतदान के प्रति उत्साह दिखा रही हैं. महिलाओं की लंबी कतार है.

नावाडीह के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझलीटांड़ के बूथ संख्या 327 पर भी मतदाताओं की भीड़ है. झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी व मंत्री बेबी देवी ने अलारगो स्थित मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 347 पर वोट डाला. उन्होंने कहा, वे अपने पति स्व.जगन्नाथ महतो के कार्यों को पूरा करेंगी. हर चुनाव में वह सबसे पहले इसी मतदान केंद्र पर आकर वोट डालते थे. मैंने उसी परंपरा का पालन किया है.’

मतदान शुरू होने से पहले जिला परिषद कार्यालय में बने नियंत्रण कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने सभी मतदान केंद्रों पर मॉक पोल की जानकारी ली. चपरी गेस्ट हाउस स्थित चुनाव नियंत्रण कक्ष से वेबकास्टिंग के माध्यम से सभी मतदान केंद्रों की निगरानी की जा रही है.

मतदान के मद्देनजर क्षेत्र को 31 सेक्टरों में बांटा गया है. इसके लिए 31 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. 15 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात हैं। तीन सुपर जोनल दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. ये सभी वाहन जीपीएस से लैस हैं। शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम गिरिडीह के पचंबा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति को प्राप्त होंगे. समिति में स्ट्रांग रूम बनाया गया है. इसके लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है. इसकी निगरानी में पारा मिलिट्री, इको और जिला पुलिस बल को तैनात किया गया है. वोटों की गिनती 8 सितंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगी.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

तिसरी : करोड़ों की लागत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही जमीन पर ही की गई रोड निर्माण

अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

मवेशी लोड वाहन ने 2 वर्षीय मासूम को रौदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

कुआं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया दफन, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment