Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बढ़ सकती हैं लालू यादव की मुश्किलें, जमानत रद्द करने की मांग वाली सीबीआई की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार

On: January 19, 2026 7:45 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बढ़ सकती हैं लालू यादव की मुश्किलें, जमानत रद्द करने की मांग वाली सीबीआई की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार

क्राफ्ट समाचार डेस्क


चारा घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं. लालू यादव की जमानत याचिका रद्द करने के लिए सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई के लिए कोर्ट तैयार हो गया है. सुप्रीम कोर्ट में इस पर 25 अगस्त को सुनवाई होगी.

बता दें कि याचिका में दुमका, डोरंडा, चाईबासा और देवघर मामले में दी गई जमानत को चुनौती दी गई है. दरअसल झारखंड हाई कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को बीमारी के चलते जमानत दे दी थी. सीबीआई ने इसका विरोध किया है. सीबीआई ने कोर्ट से कहा है कि लालू यादव की जमानत रद्द की जानी चाहिए. सीबीआई ने कहा है कि झारखंड हाई कोर्ट के जमानत आदेश का आधार गलत है. लालू यादव ने अपनी सजा के मुताबिक जेल में समय नहीं बिताया है. बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट ने कहा था कि लालू यादव आधी सजा काट चुके हैं. इसलिए 30 अप्रैल 2022 को उन्हें जमानत दे दी गई। लालू यादव करीब तीन साल तक रांची जेल में रहे।

लालू यादव फिलहाल जमानत पर बाहर हैं

सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि झारखंड हाई कोर्ट ने जमानत याचिका मंजूर करते हुए कहा था कि लालू यादव आधी सजा काट चुके हैं. इसलिए उनकी रिहाई की राह आसान हो गई. 9 अक्टूबर, 2020 को सुप्रीम कोर्ट ने चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामले में लालू यादव को जमानत दे दी। 24 मार्च 2018 को रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने उन्हें दुमका मामले में 14 साल जेल की सजा सुनाते हुए 60 लाख और 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था. 74 वर्षीय लालू यादव चारा घोटाले के विभिन्न मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद खराब स्वास्थ्य के कारण फिलहाल जमानत पर हैं।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment