Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गिरिडीह : उसरी नदी की तेज धारा में तीन युवक बहे एक ने तैरकर बचाई जान, दूसरे का शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी

On: January 19, 2026 7:42 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

फोटो : नदी किनारे लोगों की भीड़ और युवकों की तलाश में जुटे गोताखोर

गिरिडीह : उसरी नदी की तेज धारा में तीन युवक बहे, एक ने तैरकर बचाई जान, दूसरे का शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी

गिरिडीह : गिरिडीह शहर के बरगंडा स्थित पुराने पुल (निर्माणाधीन) के पास उसरी नदी की तेज धारा में तीन युवक बह गये. इस हादसे में एक युवक तैरकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा, जबकि दूसरे युवक का शव काफी मशक्कत के बाद बरामद किया गया. तीसरे युवक की तलाश जारी है. बताया जाता है कि 2 जुलाई रविवार की रात हजारीबाग के तीन युवक आनंद चौरसिया, मनीष मेहता और शंकर मेहता बेंगाबाद से घर लौट रहे थे.

➨गूगल मैप के कारण गलत रास्ते पकड़ लिया

फोटो : मौके पर पुलिस अधिकारी और स्थानीय लोग जमा हो गये

तीनों युवक बाइक पर सवार थे और गूगल मैप के सहारे चल रहे थे. गिरिडीह कॉलेज के बाद नक्शे में दो रास्ते दिखे, तो ये लोग पुराने पुल की ओर आ गये, जिसका निर्माण कार्य चल रहा है. यहां आने पर तीनों को रास्ता समझ नहीं आया. ऐसे में सबसे पहले शंकर नाम का युवक बाइक से उतरकर नदी की धार मापने की कोशिश करने लगा और इसी क्रम में वह बह गया. शंकर को बहता देख उसके दोनों साथी आनंद और मनीष भी नदी में उतर गये. लेकिन दोनों नदी की तेज धारा में बहने लगे. इस बीच शंकर तैरकर नदी से बाहर निकलने में कामयाब हो गया, जबकि आनंद और मनीष नदी की तेज धारा में बह गए। इधर, नदी से निकले शंकर ने बताया कि बहाव में तीनों एक जगह मिले, लेकिन बहाव फिर दोनों को बहा ले गया.

➨खंडौली से गोताखोरों की टीम ने एक शव निकाला।

फोटो : अपनों की तलाश में टकटकी लगाए लोग

घटना की सूचना पाकर नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी व मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी. लापता युवक की तलाश के लिए खंडौली से गोताखोरों की टीम बुलाकर तलाश में लगाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की टीम ने अरगाघाट के पास पुल के नीचे से आनंद का शव बरामद किया. इधर, मनीष मेहता की तलाश में दर्जनों गोताखोर और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं. फिलहाल पुलिस ने आनंद के शव को कब्जे में ले लिया है. घटनास्थल के पास हजारों की संख्या में लोग जमा हैं. इधर, युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment