Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

रामगढ़ : शमशाद अंसारी हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: January 19, 2026 7:41 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

रामगढ़ : शमशाद अंसारी हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फोटो : पांच आरोपियों की गिरफ्तारी

रामगढ़: शमशाद अंसारी हत्याकांड को लेकर रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिकनी थाना रजरप्पा में शमशाद अंसारी उम्र करीब 50 वर्ष को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया है. रजरप्पा पुलिस ने घटना स्थल से घायल शमशाद अंसारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में रजरप्पा थाने में मामला दर्ज कराया गया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया. लगातार छापेमारी के बाद मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इनमें पूरन महतो, भुवनेश्वर महतो, हीरालाल महतो, बालेश्वर महतो, अरविंद महतो सभी सिकनी फुसरो बांध थाना रजरप्पा के निवासी हैं.

एसपी ने मॉब लिंचिंग की घटना से इनकार किया

एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि कुछ अखबारों और मीडिया ने इसे मॉब लिंचिंग के तौर पर प्रचारित किया. एसपी ने कहा कि इस घटना को मॉब लिंचिंग की श्रेणी में रखना उचित नहीं होगा. मॉब लिंचिंग की घटना में बड़ी संख्या में अनियंत्रित भीड़ द्वारा हत्या की घटना को अंजाम दिया जाता है. वहीं इस मामले में कुछ अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है. ऐसी घटना को मॉब लिंचिंग का रूप देने से गांव और ग्रामीणों की छवि खराब होती है. कुछ असामाजिक तत्व इसका गलत फायदा उठाकर समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डांडो केन्दो उत्क्रमित उच्च विद्यालय से चोरी हुए सभी सामान बरामद

रामगढ़ : पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ने दुलमी प्रखंड क्षेत्र के पूजा पंडालों का किया भ्रमण

रामगढ़ पुलिस ने एक क्विंटल से अधिक गांजा किया बरामद, तीन गिरफ्तार

पलामू : डकैती की योजना बनाते पांच लुटेरे गिरफ्तार, हथियार बरामद

अवैध खनन के खिलाफ अनुमंडल पदाधिकारी ने की कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर जब्त

मांडू, करमा में बदलाव संकल्प महासभा का आयोजन, खूब गरजे झारखंडी वक्ता, झारखंडी स्मिता और अस्तित्व को बचाने की लड़ाई में भागीदार बनें : संजय मेहता

रामगढ़ : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

जमीन विवाद में हुई थी होटल मालिक की हत्या, एसपी ने किया खुलासा…जानिए

रेस्टोरेंट मालिक को सड़क पर दौड़ाकर मारी गोली, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

रामगढ़ : बूढ़ा खाप से रांची राजभवन तक पैदल यात्रा में शामिल हुए संजय मेहता

झारखंड बिग ब्रेकिंग: डीएसपी और सब इंस्पेक्टर की गोली मारी, अमन साहू गिरोह ने गोली मारी, डीएसपी की हालत गंभीर, रांची रेफर

रामगढ़: सीसीएल कर्मी को अपराधियों ने दो गोली मारी, रांची रेफर किया गया

Leave a Comment