Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण दनुआ घाटी में पेट्रोल टैंकर पलटा, ड्राइवर सुरक्षित, थाना प्रभारी की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टली

On: January 19, 2026 7:41 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण दनुआ घाटी में पेट्रोल टैंकर पलटा, ड्राइवर सुरक्षित, थाना प्रभारी की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टली

चौपारण (हजारीबाग) : रविवार की रात करीब 08 बजे के आसपास दनुआ घाटी में पेट्रोल से भरा एक टैंकर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। मौके की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने एहतियातन फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया, ताकि किसी भी तरह की आगजनी की आशंका को समय रहते रोका जा सके।

चौपारण दनुआ घाटी में पेट्रोल टैंकर पलटा, ड्राइवर सुरक्षित, थाना प्रभारी की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टली

टैंकर चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल भेजा गया, जहाँ उसका इलाज जारी हुआ। घटना के कारण घाटी में कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस की तत्परता से हालात काबू में रहे। थाना प्रभारी चौधरी ने कहा कि ज्वलनशील पदार्थ से लदा वाहन पलटने के बाद सबसे बड़ा खतरा आग लगने का होता है, इसलिए फायर ब्रिगेड की मौजूदगी अनिवार्य थी। फिलहाल टैंकर को क्रेन की मदद से सड़क किनारे हटाने का काम किया जा रहा है और आसपास के इलाके में पुलिस की निगरानी जारी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय पर कदम नहीं उठाए जाते, तो यह हादसा बड़े खतरे का रूप ले सकता था।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment