Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण थाना प्रभारी की सराहनीय पहल, एनएचएआई कर्मियों के साथ बैठक

On: January 19, 2026 7:41 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण थाना प्रभारी की सराहनीय पहल, एनएचएआई कर्मियों के साथ बैठक

एनएचएआई अधिकारियों के साथ बैठक, कल से सड़क पर कटिंग व बदलाव की होगी शुरुआत

चौपारण (हजारीबाग): सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने शुक्रवार को एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के कर्मियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में एनएचएआई अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सड़क पर हो रहे हादसों को रोकने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।

कल से होगी कटिंग और अन्य बदलाव की शुरुआत

बैठक में निर्णय लिया गया कि शनिवार से ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोड कटिंग और अन्य तकनीकी बदलाव का कार्य शुरू होगा। इसका उद्देश्य वाहनों की आवाजाही को सुरक्षित बनाना और दुर्घटनाओं की संख्या पर अंकुश लगाना है।

दुर्घटना रोकथाम प्रशासन की प्राथमिकता

थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बैठक के दौरान कहा कि सड़क दुर्घटनाएं क्षेत्र की गंभीर समस्या हैं और इन पर रोकथाम पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को स्पष्ट रूप से बताया कि सड़क पर उचित सुधार कार्य किए बिना हादसों को कम करना मुश्किल होगा।

लगातार हादसों से परेशान लोग

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से चौपारण थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर लगातार हादसों की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते दिन चौपारण प्रखंड के महुदी के पास ट्रक और ट्रेलर की भिड़ंत में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे थाना प्रभारी ने गैस कट्टर मंगवाकर काफी मस्कत के बाद बाहर निकाला गया था। इन लगातार हादसों से लोग भयभीत हैं और अब प्रशासन व एनएचएआई की संयुक्त कार्रवाई से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

स्थानीय लोगों ने की पहल की सराहना

इस कदम को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी की सक्रियता और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से आम लोगों को राहत मिलेगी और सड़क पर चलना सुरक्षित होगा।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment