Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानिए भारत में दिखेगा या नही

On: January 19, 2026 7:40 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

first-lunar-eclipse-of-the-year-2023-today-know-whether-it-will-be-visible-in-india-or-not

Also Read

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानिए भारत में दिखेगा या नही

Craft Samachar Desk : आज 5 मई को साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इस ग्रहण को उपछाया चंद्र ग्रहण कहा जाएगा। खास बात यह है कि 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा के महासंयोग में चंद्र ग्रहण लग रहा है। भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगा, जो रात 1 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 15 मिनट की होगी।

इन जगहों पर दिखेगा चंद्र

धार्मिक मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह चंद्र ग्रहण दक्षिण पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, अंटार्कटिका और हिंद महासागर में दिखाई देगा।

उपच्छाया चंद्र ग्रहण क्या है?

जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच पहुंचती है तो ये तीनों ग्रह एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। इसे चंद्र ग्रहण कहते हैं। इसमें भी अगर पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर नहीं पड़ रही है तो इस घटना को उपच्छाया चंद्रग्रहण कहते हैं। दूसरे शब्दों में जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर नहीं पड़ती, उसकी छाया पृथ्वी पर पड़ती है, तो उसे उपछाया चंद्र ग्रहण कहते हैं। ग्रहण से पहले चंद्रमा पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है। इस प्रक्रिया को मालिन्य कहा जाता है। जिसके बाद चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है और फिर ग्रहण लगता है। चंद्रमा की छाया बहुत मंद दिखाई देती है, इसलिए इसे सामान्य रूप से नहीं देखा जा सकता है।

2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था

बता दें कि 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था। यह सूर्य ग्रहण बेहद खास था, क्योंकि 3 तरह के सूर्य ग्रहण दिखाई दे रहे थे। जिसे संकर या कंकणाकृति सूर्य ग्रहण कहते हैं। करीब 100 साल बाद पहली बार हाईब्रिड सूर्य ग्रहण लगा है। हालांकि भारत में सूर्य ग्रहण भी दिखाई नहीं दिया।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment