Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बिहार शराब समाचार: मोतिहारी में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की, 2 तस्कर गिरफ्तार

On: January 19, 2026 7:39 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बिहार शराब समाचार: मोतिहारी में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की, 2 तस्कर गिरफ्तार

बिहार शराब समाचार: बिहार के मोतिहारी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है, जबकि 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. आपको बता दें कि यह बड़ी कार्रवाई जिले के पिपरा थाना पुलिस ने की है जहां पुलिस ने एक ट्रक से शराब की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों तस्कर राजस्थान के रहने वाले हैं. पुलिस ने ट्रक से कुल 1044 कार्टन शराब की खेप बरामद की है. पुलिस ने ट्रक समेत शराब को जब्त कर लिया है. गुप्त सूचना के आधार पर पिपरा पुलिस ने लाइन होटल के पास कार्रवाई कर शराब के साथ तस्कर को पकड़ लिया.

इस मामले में एसपी कांतेश कुमार मिश्रा को सूचना मिली कि एनएच 28 से शराब की बड़ी खेप आने वाली है. यह सूचना मद्य निषेध विभाग, पटना से मिली. सूचना मिलने के बाद चकिया डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चकिया, मेहसी व पिपरा समेत एनएच के सभी थाने को अलर्ट कर दिया गया. पुलिस की सख्त गश्ती के कारण तस्कर ने शराब लदी ट्रक को पिपरा थाने के एक लाइन होटल पर खड़ा कर दिया. पुलिस ने संदिग्ध हालत में खड़े ट्रक की जांच की। तो 10 चक्का ट्रक पर लदी 1044 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी.

गिरफ्तार तस्कर राजस्थान के बाड़मेर जिले के किसन लाल और गणेश राम हैं। जिनके पास से पुलिस ने दो मोबाइल जब्त किया है. वहीं जब्त 1044 कार्टन से 9270 लीटर शराब बरामद की गयी है. जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा एक्शन, 11 नेताओं को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, धूमधाम से मनाई दीपावली, परिवार, हितैशियों और पत्रकारों के साथ भी साझा की खुशियाँ

नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

JMM नहीं लड़ेगा बिहार चुनाव, मंत्री सुदिव्य बोले- कांग्रेस-राजद ने किया छल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखे पूरी लिस्ट

चिराग पासवान ने अमित शाह से की बैठक, कहा- NDA की होगी ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन को करार दिया लठबंधन

स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों द्वारा लूट की आशंका, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

पटना में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ का ऐलान, तैयारियाँ चरम पर, चौपारण निवासी रेवाली पासवान ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ की बैठक

चौपारण प्रखंड के कांग्रेस नेता रेवाली पासवान निभा रहे अहम दायित्व

रेवाली पासवान को मिला बड़ा दायित्व, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त

दानापुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लाये गये कैदी छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, दो अपराधी गिरफ्तार

बांका : सेवा निवृत्त शिक्षक के श्राद्ध कर्म में पहुंचे विद्वतजनों ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment