Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

समाजसेवी रहमत राही ने अपने निजी खर्च से सिमरबेड़ा जर्जर सड़क का कराया समतलीकरण

On: January 19, 2026 7:38 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

समाजसेवी रहमत राही ने अपने निजी खर्च से सिमरबेड़ा जर्जर सड़क का कराया समतलीकरण

20 अगस्त को सिमरबेड़ा में मनसा पूजा के अवसर पर होगा भक्ति जागरण

विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत खरकी पंचायत के सिमरबेड़ा और गाल्होवार को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई थी, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आगामी 20 अगस्त को सिमरबेड़ा में मनसा पूजा और भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। इसे ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों ने समाजसेवी रहमत राही से संपर्क किया। समस्या की जानकारी मिलते ही रहमत राही ने तत्परता दिखाते हुए अपने निजी खर्च से जेसीबी मशीन लगवाकर सड़क का समतलीकरण करवाया, जिससे आवागमन में हो रही दिक्कतों से ग्रामीणों को राहत मिली।

समाजसेवी रहमत राही ने अपने निजी खर्च से सिमरबेड़ा जर्जर सड़क का कराया समतलीकरण

रहमत राही ने कहा कि ‘मैं हमेशा ग्रामीणों के हर सुख-दुख में साथ खड़ा हूं। अगर किसी को कोई भी परेशानी होती है, तो मैं अपनी ओर से यथासंभव मदद करने को तैयार हूं।’ इस कार्य की सराहना करते हुए आजसू नेता राजेंद्र मंडल ने कहा कि ‘सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लोगों को भारी कठिनाई हो रही थी, लेकिन अब समतलीकरण के बाद श्रद्धालुओं को मनसा पूजा के दिन किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।’ भक्ति जागरण धनबाद से चलकर आ रही है। जिसका आयोजन 20 अगस्त 2025 को रात 9:00 बजे से होगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस सेवा कार्य के लिए मनसा पूजा कमिटी ने रहमत राही को धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर पिंटू साव, प्रवीण मंडल, दिलीप साव, नागेश्वर साव, टुलेश्वर साव, किशोरी साव, राजेश साव, अनुराग कुमार, देव कुमार, नवीन कुमार, मगन साव, अर्जुन साव, संतोष मंडल, जेसीबी मालिक कैलाश प्रजापति, संदीप प्रजापति, अजय मिश्रा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment