Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण पुलिस ने गोलीकांड का किया खुलासा : कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष व डॉ. तौफीक आलम क्लिनिक पर गोलीकांड का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार

On: January 19, 2026 7:36 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष व डॉ. तौफीक की क्लिनिक पर गोलीकांड में शामिल पश्चिम बंगाल के सिम कार्डधारी दो युवक गिरफ्तार

चौपारण : महाराजगंज के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. तौफीक आलम के क्लिनिक और कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव के आवास के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले में संलिप्त दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष घर के बाहर गोलीबारी की घटना

इस संबंध में थाना प्रभारी शंभुनंद ईश्वर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक 01/07/23 को चौपारण थाना क्षेत्र के डोमाडाडी नावाडीह गांव में विकास यादव के घर के बाहर रात में अज्ञात लोगों द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था घटना के एक दिन बाद एक मोबाइल नंबर से एक व्यक्ति ने सरकार गिरोह द्वारा घटना की जिम्मेवारी लेने के संबंध में फोन किया।

इस संबंध में चौपारण थाना कांड संख्या- 289/23 दिनांक- 02/07/23 धारा 307/34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट अंकित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

डॉ. तौफीक आलम क्लिनिक पर गोलीबारी की घटना

पुनः दिनांक 20/07/23 को चौपारण थाना अंतर्गत महराजगंज चौक के पास डॉ. तौफीक के घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग कर सरकार गिरोह के नाम से पोस्टर छोड़ा गया और घटना की जानकारी दूसरे नंबर से उनके मोबाइल पर मिली. इसकी जिम्मेदारी सरकार गिरोह द्वारा लेने की बात कही गयी थी. इस संबंध में चौपारण थाना कांड संख्या 312/23 दिनांक 21/07/23 धारा 385/387/456/427/307/506/120 (बी) आईपीसी एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।

मोबाइल नंबरों के आधार पर दो आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों घटनाओं में प्रयुक्त मोबाइल नंबरों के आधार पर दो आरोपियों क्रमश: (1)विश्वजीत कुन्डू पिता विनय कुन्डू और (2) हशीन सरदार पिता अतियार सरदार ग्राम मुरली बामनगाछी थाना दत्तापुकुर जिला- 24 परगना (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया । घटना में प्रयुक्त मोबाइल नंबर उपरोक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा मुहैया कराया गया था. दोनों आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर मामले की आगे की जांच की जा रही है. जिसमें विवो कंपनी का एक मोबाइल भी जप्त की गई है. छापेमारी टीम में पु0अ0नि0 शम्भू नन्द ईश्वर थाना प्रभारी चौपारण , पु०अ०नि० संतदेव कुमार चौपारण थाना, पु0अ0नि0 आकाश कुमार चौपारण थाना, सशस्त्र बल चौपारण थाना शामिल थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

चौपारण: प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

तिरंगे में लिपटा लौटा चौपारण का लाल, शहीद अमित सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई

चौपारण : जवनपुर पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती का वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

चौपारण : कमला माता मंदिर में कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चौपारण सीओ और थाना प्रभारी ने आरसीपीएल-13 फाइनल का किया उद्घाटन

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, थाना प्रभारी खुद कर रहे निगरानी

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, आग की लपटों में जलकर खाक

चौपारण : सुभाष हाउस ने इंटर हाउस बास्केटबॉल फाइनल में रचा इतिहास, टैगोर हाउस को हराकर जीता खिताब

Leave a Comment