Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

ट्रेन से गिरे शिक्षक: मौत से महज चंद सेकेंड का था फासला, तभी देवदूत बनकर पहुंचे यात्री और आरपीएफ जवान

On: January 19, 2026 7:34 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

ट्रेन से गिरे शिक्षक: मौत से महज चंद सेकेंड का था फासला, तभी देवदूत बनकर पहुंचे यात्री और आरपीएफ जवान

जामताड़ा/झाझा : मौत से चंद सेकेंड ही दूर थे कि आरपीएफ जवान और यात्री ने फरिश्ता बनकर शिक्षक को बचा लिया. मामला झाझा रेलवे स्टेशन का है, जहां एक शिक्षक ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बच गये, हालांकि ट्रेन से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार किऊल-जसीडीह रेलखंड के झाझा रेलवे स्टेशन पर मोकामा फास्ट पैसेंजर ट्रेन से एक शिक्षक गिर गये. वे खुली हुई ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे.

शिक्षक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल शिक्षक की पहचान झारखंड के जामताड़ा निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद के रूप में की गई है. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक अपनी पत्नी कुसुम देवी के साथ सोमवार की सुबह मोकामा हावड़ा फास्ट पैसेंजर ट्रेन पर सवार होकर किऊल रेलवे स्टेशन जा रहे थे.

जैसे ही ट्रेन किऊल-जसीडीह रेलखंड के झाझा स्टेशन पर रुकी. शिक्षक प्लेटफार्म पर बिक रहे बिस्किट खरीदने के लिए उतर गए। बेशक, वे खरीद ही रहे थे कि ट्रेन अचानक खुल गई। वे दौड़कर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे. तभी उनका पैर ट्रेन से फिसल गया और नीचे गिर गया.शिक्षक ट्रेन के पहिये के नीचे आने वाले थे. लेकिन वहां मौजूद आरपीएफ और अन्य यात्रियों ने उन्हें बचा लिया. लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद घायल को रेल पुलिस की मदद से इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां शिक्षक की स्थिति गंभीर होते देख इलाज कर रहे चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment