Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

जिस घर में तीन दिन बाद बजनी थी शहनाई, दूल्हे समेत भाई की मौत से पसरा सन्नाटा

On: January 19, 2026 7:31 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

जिस घर में तीन दिन बाद बजनी थी शहनाई, दूल्हे समेत भाई की मौत से पसरा सन्नाटा

बड़कागांव : जिस घर में तीन दिन बाद शहनाई बजनी थी, वहां 28 अप्रैल को दूल्हे और उसके भाई की मौत से माहौल मातम में बदल गया. गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी गांव के माघा गांव निवासी महादेव सिंह व उनके बड़े भाई बिरजू सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी. घटना गोमिया व विष्णुगढ़ मार्ग पर जमनीजरा के पास हुई। मृतक महादेव सिंह की शादी दो मई को थी। वह अपने बड़े भाई बिरजू सिंह के साथ बनासो बाजार गया था। वहां से शादी और लगन का सामान खरीद कर जब वह अपने घर लौट रहा था तो जामनिजरा के पास विपरीत दिशा से आ रही शबीर बस पंजीयन संख्या जेएच 02 वाई 6087 चालक ने बस को लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।. जिससे महादेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बिरजू सिंह की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मुखिया तुकन महतो, पंसस सरयू रविदास, महेश महतो सहित अन्य ग्रामीण वहां पहुंच गए और सड़क जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलते ही बिष्णुगढ़ थानाध्यक्ष राम नारायण सिंह, बीडीओ संजय कोगारी, सीओ रामबालक कुमार मौके पर पहुंचे और बात कर सड़क जाम हटवाया. बीडीओ ने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से जो भी प्रावधान होगा वह उनके आश्रित को दिया जाएगा। गोमिया के बीडीओ कपिल कुमार ने कहा कि उनके आश्रित को सरकारी मदद दी जाएगी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता महरू सिंह की 25 साल पहले सर्पदंश से मौत हो गई थी। मां मोहिनी देवी ने बड़ी मुश्किल से तीन बेटों को पाला। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। शादी की खुशी गम में बदल गई।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

चौपारण: प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

तिरंगे में लिपटा लौटा चौपारण का लाल, शहीद अमित सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई

चौपारण : जवनपुर पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती का वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

चौपारण : कमला माता मंदिर में कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चौपारण सीओ और थाना प्रभारी ने आरसीपीएल-13 फाइनल का किया उद्घाटन

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, थाना प्रभारी खुद कर रहे निगरानी

Leave a Comment