Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गिरिडीह : जमीन विवाद में चली गोली, तीन राउंड फायरिंग कर उसके बाद तोड़ी दीवार

On: January 19, 2026 7:29 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गिरिडीह में जमीन विवाद को लेकर आए दिन मारपीट होती रहती है। इस बार जमीन विवाद में फायरिंग की गई है, जबकि दीवार तोड़ दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गिरिडीह : जमीन विवाद में चली गोली, तीन राउंड फायरिंग कर तोड़ी दीवार

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के खावा में फायरिंग की घटना हुई है. यहां एक जमीन के लिए तीन राउंड गोलियां चलाई गई हैं। इस दौरान बाउंड्री क्षतिग्रस्त हो गई तो मौके पर मौजूद एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। घटना रविवार रात करीब ढाई बजे की है।
➨क्या है पूरा मामला: बताया जाता है कि खावा निवासी सोमर मंडल और घनश्याम मंडल के बीच जमीन का विवाद चल रहा है. इस विवाद को लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है। ग्राउंड पर बाउंड्री देने का काम सोमर मंडल कर रहा था। इस पर विपक्ष ने आपत्ति जताई तो रविवार की शाम काम बंद कर दिया गया। जबकि फायरिंग रविवार-सोमवार की रात को हुई। सोमर मंडल का कहना है कि बीती रात घनश्याम मंडल, खूबलाल मंडल, हुलास मंडल, विकास मंडल समेत 8-10 लोग आए थे. पहले दरवाजा खटखटाया फिर फायरिंग कर दी। इस दौरान उसके भाई खेमन मंडल के साथ भी मारपीट की गई। सोमर के बेटे दिनेश का कहना है कि विपक्ष ने उनके हिस्से की जमीन बेच दी है। अंचल अधिकारी ने भी जांच की, जांच के बाद काम शुरू कर दिया गया है, इसके बावजूद हमले को अंजाम दिया गया. कहा कि हमलावर मेरे पिता की हत्या करना चाहते थे। 
➨खोखा बरामद, जांच में जुटी पुलिस : उधर, पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने यहां से खोखा भी बरामद किया। थाना प्रभारी का कहना है कि गोतियाओं के बीच जमीन का विवाद है। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग और मारपीट का आरोप लगाया है। मौके से खोखा बरामद किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

तिसरी : करोड़ों की लागत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही जमीन पर ही की गई रोड निर्माण

अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

मवेशी लोड वाहन ने 2 वर्षीय मासूम को रौदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

कुआं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया दफन, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment