Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

उत्पाद विभाग की बड़ी कारवाई, अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, सस्ती शराब को महंगा बना कर बेचने का चल रहा था धंधा

On: January 19, 2026 7:27 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
उत्पाद विभाग की बड़ी कारवाई, अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, सस्ती शराब को महंगा बना कर बेचने का चल रहा था धंधा

उत्पाद विभाग की बड़ी कारवाई, शराब के मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, सस्ती शराब को महंगा बना कर बेचने का चल रहा था धंधा

चौपारण : धड़ल्ले से अवैध शराब का कारोबार बदस्तूर जारी है, पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही भी की जा रही है। हजारीबाग उत्पाद विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। उत्पाद विभाग हजारीबाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपारण प्रखंड के भगहर रोड स्थित काहुदाग जंगल से अवैध शराब निर्माण में लगी एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। अवैध कारोबारी सस्ती शराब को महंगी शराब की बोतलों में भरकर बिहार के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के एसआई राजीव नयन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर विभिन्न ब्रांड की शराब अवैध रूप से बनाई जा रही है। उसी गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है।

व्हिस्की कलरिंग मटेरियल मिलाकर बोतलों की रिफिलिंग की जाती थी

छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांड के कोक के 1000 नग, विभिन्न ब्रांड की करीब 1000 खाली बोतलें, झारखण्ड एक्साईज का 100 लीफ होलोग्राम, एक लीटर व्हिस्की फ्लेवर, 7 किलो व्हिस्की कलरिंग मटेरियल और दस लीटर स्पिरिट बरामद किया गया. . छापेमारी दल में एसआई राजीव नयन, उत्पाद विभाग के जितेंद्र कुमार, उत्पाद विभाग का पुलिस बल और स्थानीय पुलिस बल के अलावा होमगार्ड का जवान शामिल था। इस मामले में प्रवेश दांगी पिता शिवचरण दांगी, मनीष दांगी पिता गोबिंद दांगी, अशोक दांगी पिता स्वर्गीय शंकर दांगी व संदीप दांगी पिता रामलखन दांगी (सभी गांव भागहर) सहित कई अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment