Also Read
चौपारण : शांति समिति की बैठक संपन्न , डीजे पर पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंध
चौपारण : प्रखंड के थाना परिसर में मंगलवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ प्रेमचंद सिन्हा व संचालन पूर्व मुखीया शंभू नारायण सिंह ने किया। बैठक में मुस्लिम समाज के कई ताजिया दार के अलावे हिंदू मुस्लिम समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों व जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सबों ने एक स्वर में इमाम हुसैन की शहादत को गम और मातम के तौर पर मुहर्म्म के त्यौहार को एक साथ मिलजुलकर शांतिपूर्ण और सौहाद्र वातावरण में मनाने का निर्णय लिया। इस दौरान प्रखण्ड के सभी ताजिया कमिटी ने अपने अपने क्षेत्र के रूट चार्ट और समस्याओं को रखा। समाज के बुद्धिजीवीयो ने भी अपनी बातों को रखा। इस दौरान थाना प्रभारी शम्भूनन्द ईश्वर ने सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन को विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि रामनवमी की तरह ही मुहर्रम में भी डीजे पर पूर्णरूपेण प्रतिबंध लगी है। यदि इस अवसर डीजे बजता हुआ नजर आता है तो वहां के ताजिया कमेटी पर केस दर्ज करते हुए डीजे जप्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा पैक वाहक पर भी अभिभावक विशेष नजर रखें। और रूट चार्ट के अनुसार ही हुए भ्रमण करें । इसके अलावा उन्होंने कहा कि यदि कहीं असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जाती है तो उस पर हमें तुरंत सूचित करें अपने से निर्णय नहीं ले प्रशासन सूचना के साथ ही आपके पास उपस्थित रहेगी । वहीं एसडीओ पूनम कुजूर, डीएसपी नाजिर अख्तर व बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा ने सबों को मुहर्म्म की बधाई देते हुए उन्होंने सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम पर्व को मनाने की अपील की। साथ ही बुद्धिजीवीयों से कहा कि जुलूस को मॉनिटर करते रहें और अपनी नैतिक जिम्म्मेवारी को भी निभाए। शांति समिति के बैठक में उपरोक्त के अलावे समाजसेवी भुनेश्वर यादव, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र चंद्रवंशी, मुकुंद साहू, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष विकास यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा,मुखिया जानकी यादव, अर्जुन सिंह, सुनीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, हेलाल अख्तर,अभिमन्यू भगत,राजकुमार यादव,जिप प्रतिनिधि सुधीर कौशल, पूर्व उपप्रमुख सीताराम साहू, पंसस प्रतिनिधि फैजान अजमेरी, पूर्व मुखिया मो स्फालुद्दीन निजामी,पूर्व मुखिया शौकत खान, पूर्व पंसस डब्लू अंसारी,आसिम रजा, मो बदरुद्दीन,जीशान अहमद सहित लोग उपस्थित थे।






















