Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बुर्का पहनकर मॉल के महिला शौचालय में घुसा शख्स, फिर…देखें वीडियो

On: January 19, 2026 7:23 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बुर्का पहनकर मॉल के महिला शौचालय में घुसा शख्स, फिर...देखें वीडियो

केरल : केरल से चौंकाने वाली खबर आई है, जहां एक मॉल में बुर्का पहने एक शख्स महिलाओं के वॉशरूम में घुस गया और अपने फोन से वीडियो बनाने लगा. बाद में पुलिस ने 23 वर्षीय आईटी पेशेवर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार को लुलु मॉल में हुई। बी.टेक-स्नातक आरोपी के खिलाफ उसी दिन भारतीय दंड संहिता की धारा 354सी (ताक-झांक), 419 (भेष छिपाना) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66ई के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

कलामासेरी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, इसके बाद, उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि इन्फोपार्क स्थित एक प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी में काम करने वाला आरोपी बुधवार को ‘बुर्का’ पहनकर लुलु मॉल के महिला शौचालय में घुस गया और अपना मोबाइल फोन वहीं रख दिया।

पुलिस के मुताबिक, उसने अपना फोन एक छोटे से ‘कार्डबोर्ड बॉक्स’ में रखा था। वीडियो बनाने के लिए उसने उसमें एक छेद किया और उसे टॉयलेट के दरवाजे पर चिपका दिया. इसके बाद आरोपी वहां से निकला और शौचालय के मुख्य दरवाजे पर खड़ा हो गया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि वह महिला के भेष में अपने मोबाइल से शौचालय का वीडियो बना रहा था. इसके बाद आरोपी का बुर्का और मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या आरोपी ने पहले भी ऐसी हरकतें की हैं.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

नेपाल में सड़क दुर्घटना : राजस्थान के तीर्थयात्रियों से भरी बस नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त, 7 यात्रियों की मौत, 19 घायल

बिग ब्रेकिंग ट्रेन एक्सीडेंट : हजारा एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, 22 से ज्यादा की मौत, 81 से ज्यादा लोग घायल

कर्नाटक में पति-पत्नी ने लूटे लाखों रुपये के टमाटर, गायब कर दिया पूरा ट्रक, चाल ऐसी कि…

मस्क ने किया ऐलान, ट्विटर से उड़ गई नीली चिड़िया, अब X है नया लोगो

27 की मौत: बस के गहरी खाई में गिरने से 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

यहां लेडीज ब्यूटी पार्लर पर लगी बैन, जानिए कहां?

अंधी आधुनिकीकरण और गिरती हिंदी सिनेमा के कारण है “आदिपुरुष” – आलोक सोनी

प्रेमी ने प्रेमिका को गिफ्ट किया बारूद से भरा होम थिएटर, दूल्हे समेत 2 की मौत

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन होंगे झारखंड के नए राज्यपाल, यहां देखें अन्य राज्यों की लिस्ट……

दुबई जेल में बंद प्रवासी मजदूर प्रकाश की हुई रिहाई, परिजनों में खुशी

Central Government:- खुशखबरी राशन उठाने वाले लोगो को अब डीलर को नहीं देने होंगे पैसे

Leave a Comment