Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज देवघर ने नव पदस्थापित उपायुक्त मिलकर किया स्वागत

On: January 19, 2026 7:23 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

.pDesc {

display : none;

}

.gourabdesignmultiRelated {

display : none;

}

देवघर : चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज देवघर ने नव पदस्थापित उपायुक्त मिलकर किया स्वागत

देवघर: आज संताल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर ने नव पदस्थापित उपायुक्त विशाल सागर से मिलकर उनका स्वागत किया। चेंबर के सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने सम्मिलित रूप से उन्हें बुके, एक कॉफी टेबल बुक और स्वागत पत्र भेंट कर उनका स्वागत किया। चेंबर के अध्यक्ष आलोक मल्लिक और महासचिव प्रमोद छावछरिया के संयुक्त हस्ताक्षर से स्वागत पत्र में चेंबर ने कहा है कि आप पूर्व में देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में यहां सेवा दे चुके हैं और इसलिए हम सब आशान्वित हैं कि अपने पुराने अनुभवों से आप देवघर जिले को एक नए आयाम की ओर ले जाएंगे। चेंबर का पूर्ण सहयोग जिले के औद्योगिक, व्यापारिक और आर्थिक प्रगति के कार्यों सहित अन्य आवश्यक मुद्दों में आपको सदैव मिलेगा। हम उम्मीद करते हैं कि परस्पर व्यवहारिक सहयोग और उम्मीदों के साथ देवघर विकास की ओर तेजी से अग्रसर होगा।

चेंबर ने आगे उनसे कहा कि देवघर में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं है। यह झारखंड में सबसे तेजी से विकसित होता शहर है। देवघर में कई औद्योगिक क्षेत्र हैं और अब देश का पांचवा प्लास्टिक पार्क भी यहां बनकर तैयार है। गोविंदपुर साहिबगंज एनएच के किनारे देवघर के सारठ और पालाजोरी प्रखंडों में लगभग 600 एकड़ जमीन पर औद्योगिक कॉरिडोर भी प्रस्तावित है। इन औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर हम देवघर को औद्योगिक नक्शे पर प्रतिस्थापित कर सकते हैं। देवघर प्लास्टिक पार्क के प्रमोशन के लिए चेंबर ने 8 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर प्लास्टिक उद्योग अवेयरनेस एवं इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन कर रही है जिसमें उद्योग विभाग झारखंड सरकार का पूर्ण सहयोग हमें मिल रहा है। हमें उम्मीद है जिला प्रशासन की ओर से भी इस बड़े कार्यक्रम के लिए आपका पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस बड़े आयोजन के प्रतिफल के रूप में यहां साल दो साल के अंदर एक सौ प्लास्टिक इंडस्ट्रीज स्थापित होने की उम्मीद है।

चेंबर सदस्यों ने उनसे अपेक्षा जताई है कि उनके नेतृत्व में जिला प्रशासन सभी स्तर पर संतुलित विकास के कार्यों को अंजाम देगी। देवघर में आर्थिक और व्यावसायिक कार्य और प्रगति को प्राथमिकता मिलेगी।

पत्र पढ़कर उपायुक्त विशाल सागर ने चेंबर को आश्वस्त किया कि सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम किया जाएगा तथा चेंबर से प्राप्त प्रस्ताव और सुझावों पर निश्चित रूप से पहल कर सकारात्मक परिणाम देने की कोशिश होगी। मेरे पूर्व के अनुभवों का लाभ देवघर को मिलेगा। देवघर में काफी पोटेंशियल है और हमलोग मिलकर देवघर को और अधिक प्रगतिशील बनाएंगे।

नए उपायुक्त के सम्मान में चेंबर के अध्यक्ष आलोक मल्लिक, पूर्व अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, महासचिव प्रमोद छावछरिया, उपाध्यक्ष उमेश राजपाल, संजय मालवीय और पियूष जयसवाल, कोषाध्यक्ष दीपक सराइयां, बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीत सिंह, डेकोरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य संजय बंका, जीतेश राजपाल, प्रिंस सिंघल, अजय कुमार, कनिष्क कश्यप, संयुक्त सचिव आनंद साह उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment