Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : एकदिवसीय प्रदर्शन सह पैदल मार्च आयोजित

On: January 19, 2026 7:21 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : एकदिवसीय प्रदर्शन सह पैदल मार्च आयोजित

देवघर : एकदिवसीय प्रदर्शन सह पैदल मार्च आयोजित

देवघर : अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर आजसू पार्टी अखिल झारखंड महिला संघ द्वारा महिला संघ जिला अध्यक्ष जया देवी के नेतृत्व में एक दिवसीय प्रदर्शन सह पैदल मार्च का आयोजन सभी पीड़ित लड़कियों और महिलाओं के हथियारों की जल्द गिरफ्तारी एवं उचित न्याय दिलाने के लिए मोहनपुर प्रखंड के बलसारा मोहल्ले में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य उपस्थित रहे। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से यह पैदल मार्च मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत हरलाजोड़ी मंदिर से पैदल मार्च करते हुए बलसारा चौक पर प्रदर्शन किया गया। मौके पर महिला संघ जिला अध्यक्ष जया देवी द्वारा कहा गया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर लड़कियों और महिलाओं के प्रति हिंसा के विरुद्ध एकजुट हो जाएं, चुप्पी तोड़े और सभी आवाज़ उठाएं। मौके पर आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा कहा गया कि महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में लड़कियों और महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधिक घटना जैसे जलाकर हत्या कर देना, दहेज हत्या करना, डायन कहकर हत्या करना, लड़कियों और महिलाओं के साथ रेप करना, यौन शोषण करना, लड़कियों का फोटो वायरल करना, रास्ते पर लड़कियों के साथ छेड़खानी करना, नाबालिक से यौनाचार करना, नाबालिक लड़की को भगाकर दूर प्रदेश में बेचना, इत्यादि अन्य घटनाएं काफी बढ़ गया है। पिछले 4 साल में देवघर जिले में महिला की हत्या और लाश बरामदगी के तकरीबन चार दर्जन से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि महिला हिंसा एवं यो अचार के 400 से अधिक मामले सामने आए हैं। महिला की हत्या के तीन दर्जन मामले में पुलिस ने लास तो बरामद किया लेकिन अब तक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसी बीच जिले में एसपी और विभिन्न थाना के थाना प्रभारी भी बदल गए, केस के आईओ भी बदल गए मगर अनुसंधान सिर्फ फाइलों तक ही सीमत कर रह गई। कुछ हत्याकांड तो ऐसे हैं जिनमें पुलिस आरोपियों तक पहुंचना तो दूर हत्याकांड के सुराग तक भी नहीं ढूंढ सकी है। ऐसे कई घटना है :-

  1. 14 अक्टूबर 2020 को घोरमारा रेलवे स्टेशन के पास मिला आधा जला महिला का शव मामले
    में अभी तक पुलिस आरोपियों को खोज भी नहीं सकी है।

  2. 19 अप्रैल 2020 को रीखिया थाना क्षेत्र के चमेली गांव की झाड़ियां के पास मिली महिला की आधा जला लाश मामले में अभी तक पुलिस आरोपियों को खोज भी नहीं सकी है ।

  3. 21 अप्रैल 2022 को त्रिकुट पहाड़ के पास पर्यटक महिला का नग्न अवस्था में लाश बरामद किया मामले में अभी तक पुलिस आरोपियों को खोज भी नहीं सकी है।

  4. 24 अप्रैल 2023 को मोहनपुर थाना क्षेत्र की विवाहिता की हत्या कर लाश जलाने का प्रयास किया गया मामले में अभी तक पुलिस आरोपियों को खोज भी नहीं सकी है।

  5. यहां तक की मधुपुर की चर्चित घटना अनुराग अस्पताल मधुपुर मामले में भी अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई।

4 साल में अगर सिर्फ इस महीने नवंबर महीना 2023 की बात करें तो महिला हत्या के 7 एवं महिला का फोटो वायरल करना, नाबालिक से यौनाचार, नाबालिक का अपहरण, महिला की आत्महत्या, डायन हत्या इत्यादि घटनाओं के 8 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। बहुत से ऐसे मामले भी हैं जहां देवघर जिला प्रशासन की मिलीभगत से मामलाओं को दबाया गया है। इसका जीता-जागता उदाहरण घर संप्रेषण गृह में किशोरी द्वारा लगाई गई फैंसी है। चितरा की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिक लड़की ने संप्रेषण गृह में सीधी की रेलिंग के एंगल से लटक कर आत्महत्या कर ली जिसकी जांच रिपोर्ट अभी तक देवघर पुलिस प्रशासन एवं देवघर जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक नहीं की गई और मामले को रफा-दफा किया गया। आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी सभी अपराधों की गहन जांच कर अपराधियों को दंडित करने एवं कड़ी से कड़ी सजा और फांसी की मांग करती है। कार्रवाई नहीं करने की स्थिति में पूरा देवघर जिला के सभी चौक- चौराहा, सभी रोड को जाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम देती है। आज कार्यक्रम में उपस्थित थे।

ol.style1{counter-reset:numbers;list-style:none;padding:0}

ol.style1>li{counter-increment:numbers;margin-bottom:25px;position:relative;margin-left:55px}

ol.style1>li img{margin:15px 0;width:100%;display:block}

ol.style1>li #box-download img{margin:0}

ol.style1>li::before{content:counter(numbers);line-height:23px;font-family:’Noto Sans’,sans-serif;font-size:14px;font-weight:700;left:-45px;width:32px;height:32px;text-align:center;position:absolute;color:#eb3b5a;border:5px solid rgba(42,203,186,1);border-radius:50px;top:-2px}ol.standard li,

ol.style0 li,

ol.style1 li ul li,ol.style2 li{margin-bottom:15px}ol.style1 li ul{margin-top:15px}

.drK ol.style1>li::before{color:#7efff5;border-color:rgba(50,255,126,1)}

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment