चौपारण। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत आयोजित होने वाले सहायता मंच जागरूकता शिविर को सफल बनाने को लेकर चौपारण के अंचलाधिकारी संजय यादव ने आमजन से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करना सबसे बड़ा मानव धर्म है और गुड सेमेरिटन कानून ऐसे सहायता करने वाले नागरिकों को पूर्ण कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है। अंचलाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया, पंचायत सचिव, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे 09 जनवरी 2026 को प्रखंड कार्यालय, चौपारण में आयोजित इस जागरूकता शिविर में अनिवार्य रूप से भाग लें और अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ें। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से हिट एंड रन मुआवजा योजना सहित सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलने वाली विभिन्न सरकारी सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सहायता मंच जागरूकता शिविर में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है, ताकि दुर्घटना के समय लोग बिना भय के आगे आकर घायलों की मदद कर सकें।अंचलाधिकारी संजय यादव ने विश्वास जताया कि आम जनता की सक्रिय सहभागिता से सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर सहायता मिल सकेगी और कई अनमोल जानें बचाई जा सकेंगी।
Also Read
इसे भी पढ़े: पारदर्शी प्रशासन की मिसाल बने बीडीओ नितेश भास्कर, जनता के सामने रखा कार्यकाल का पूरा लेखा-जोखा













