चौपारण। प्रखंड स्थित मिशन पब्लिक स्कूल महुदी एवं कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भ्रमण के अंतर्गत गिरिडीह जिले के पारसनाथ पर्वत, खंडोली तथा मधुबन जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया गया।
Also Read

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को इन स्थलों के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विशेष रूप से पारसनाथ पर्वत में तीर्थंकरों से जुड़ी मान्यताओं, साधना स्थल तथा वहां की प्राकृतिक विशेषताओं के बारे में बताया गया, जिससे छात्रों में धर्म, इतिहास और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक भक्त वत्सल पांडे, धर्मदेव शर्मा, मिंशु सिंह एवं नितेश कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्थल भ्रमण के साथ-साथ अनुशासन, आपसी सहयोग और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है और पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होता है। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक और यादगार बताया। इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के विद्यार्थियों में कुणाल कुमार पांडे, अश्विनी कुमार पांडे, मनीष कुमार, ऋषव कुमार, विशाल कुमार, श्रुति, आकांक्षा एवं मीनाक्षी सहित कई अन्य बच्चों ने भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ भ्रमण का आनंद लिया।

इसे भी पढ़ें: घने कोहरे और शीतलहरी का कहर: गिरिडीह में 2 दिन स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश













