रांची एयरपोर्ट पर उमड़ा जनसैलाब, झारखंड की बेटी शिवानी शर्मा का भव्य स्वागत

Craft Samachar
3 Min Read

भारतीय सिनेमा से इंटरनेशनल रनवे तक चमक बिखेरने वाली शिवानी शर्मा पहुंचीं अपने घर

रांची: झारखंड की बेटी और इंटरनेशनल ऐक्ट्रिस शिवानी शर्मा के रांची आगमन पर राजधानी का माहौल पूरी तरह जश्न में बदल गया। जैसे ही शिवानी शर्मा रांची एयरपोर्ट पहुंचीं, वहां मौजूद प्रशासकों, प्रशंसकों और स्थानीय लोगों ने उनका फूल-मालाओं, तालियों और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से लेकर शहर तक उनके स्वागत में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

शिवानी शर्मा की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों की संख्या में प्रशंसक एयरपोर्ट पर जमा हुए। कई युवतियां उन्हें अपनी प्रेरणा बताते हुए सेल्फी और ऑटोग्राफ लेती नजर आईं।

a-huge-crowd-gathered-at-ranchi-airport-to-give-a-grand-welcome-to-shivani-sharma-the-daughter-of-jharkhand

रांची से इंटरनेशनल मंच तक का सफर

रांची की रहने वाली शिवानी शर्मा ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर हिंदी, पंजाबी और तेलुगु सिनेमा में खास पहचान बनाई है। आज वह सिर्फ एक भारतीय अभिनेत्री नहीं, बल्कि इंटरनेशनल ऐक्ट्रिस के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ म्यूज़िक इंडस्ट्री में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

50+ म्यूज़िक वीडियो, बड़े बैनर्स के साथ काम

शिवानी शर्मा T-Series और Zee Music Company जैसे देश के नामचीन म्यूज़िक लेबल्स के साथ 50 से अधिक म्यूज़िक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: चौपारण में जलापूर्ति संकट का समाधान, विधायक के प्रयास से लगा नया मोटर, जल्द शुरू होगी सप्लाई

उनके चर्चित प्रोजेक्ट्स में “Nasheeli Aankhein” “Saajish: The Conspiracy” जैसे नाम शामिल हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। उनका शानदार अभिनय, आत्मविश्वास और ग्लैमरस अंदाज़ उन्हें भीड़ से अलग बनाता है।

झारखंड की बेटियों के लिए दिया प्रेरणादायक संदेश

रांची पहुंचने पर शिवानी शर्मा ने भावुक होते हुए कहा कि रांची मेरी जन्मभूमि है। यहां आकर जो प्यार और सम्मान मिला है, वो मेरे लिए बेहद खास है। मैं चाहती हूं कि झारखंड की और बेटियां भी बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए आगे बढ़ें। उनका यह संदेश खासकर झारखंड की युवतियों के लिए नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भरने वाला साबित हुआ।

युवाओं के लिए बनीं मिसाल

शिवानी शर्मा की सफलता आज झारखंड के युवाओं, खासकर बेटियों के लिए यह साबित करती है कि छोटे शहर से निकलकर भी अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई जा सकती है, बस जरूरत है मेहनत, लगन और आत्मविश्वास की। रांची में हुआ उनका भव्य स्वागत इस बात का साफ संकेत है कि आज शिवानी शर्मा सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि झारखंड की शान और युवाओं की प्रेरणा बन चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में इंसानियत शर्मसार: 11 साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई का VIDEO वायरल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया कड़ा संज्ञान; आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कराया रोड मार्च

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।