छठ महापर्व को लेकर उत्साह चरम पर, 260 से अधिक घाटों पर श्रमदान कर की जा रही अंतिम तैयारियाँ

Aksar Ansari
2 Min Read

चौपारण : छठ महापर्व को लेकर चौपारण प्रखंड में इस समय जबरदस्त उत्साह का माहौल है। प्रखंड के डुमरी, दादपुर, सिंहपुर, पड़रिया, भगहर, अम्बाजीत सहित 260 से अधिक छठ घाटों पर रविवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने मिलकर श्रमदान किया। घाटों की सफाई, मिट्टी समतल करने और कचरा हटाने के साथ आकर्षक स्वरूप देने में सभी जुटे दिखे। कई घाटों पर सजावट के साथ लाइट की व्यवस्था की गई, जिससे व्रतियों को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। दादपुर, चयकला सहित कई स्थानों पर तोरण द्वार भी लगाए गए, जो श्रद्धालुओं में उत्साह और बढ़ा रहे हैं। कई छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। सेवा कार्य में जुटे लोगों ने बताया कि मां छठी की पूजा स्वच्छता और पवित्रता का पर्व है। इसी उद्देश्य से घाटों को पूरी तरह साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाया जा रहा है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बैरिकेडिंग और प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जा रही है ताकि पूजा के दौरान कोई असुविधा न हो। स्थानीय लोगों ने इस सामूहिक प्रयास की जमकर सराहना की। उनका कहना है कि आस्था के इस महापर्व में हर किसी की भागीदारी इसे और भी विशेष और भव्य बना देती है। प्रखंड में छठ का उत्साह चरम पर है और श्रद्धालु इस पावन पर्व का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज पहला अर्घ्य डूबते सूर्य को दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।