27 अक्टूबर राशिफल: किसे मिलेगा भाग्य का साथ और कहां रखनी होगी सावधानी, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Nitish Keshri
By
Nitish Keshri
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज,...
10 Min Read

27 अक्टूबर राशिफल: ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के साथ जानिए आज का दिन कैसा रहेगा। आज का दिन मिश्रित लेकिन प्रगति देने वाला रहेगा। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं मिलेंगी, वहीं जिनके काम अटके थे, वे धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी और भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को निवेश का लाभ प्राप्त हो सकता है, जबकि नौकरी करने वालों को अपने कार्य के प्रति समर्पण दिखाने की आवश्यकता होगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक बताते हैं कि आज ग्रहों की स्थिति आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली है। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा और किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय परिश्रम और सफलता का है, वहीं प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखना जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन सामान्य है, लेकिन खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। यात्रा का योग बन रहा है, जो लाभदायक सिद्ध हो सकता है। दोपहर के बाद कुछ जातकों को किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा। दिन के अंत में आत्मसंतुष्टि और सकारात्मकता का अनुभव होगा। कुल मिलाकर आज का दिन मेहनत, संयम और विश्वास से आगे बढ़ने का संकेत देता है। ग्रहों की स्थिति यह संदेश दे रही है कि जो प्रयास करेगा, वही फल पाएगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल व पञ्चाङ्ग-

आज का पञ्चाङ्ग

अंग्रेजी दिनांक27.10.2025
शुभसंवत्2082 कालयुक्त
शके1947 याम्यायन सौम्यगोल:
ऋतुशरद
माहकार्तिक
पक्षशुक्ल
तिथिषष्ठी रात्रि 03:34 तक उपरांत सप्तमी
दिनसोमवार
नक्षत्रमूल पूर्वाहन 10:49 तक उपरांत पू. षा.
योगसुकर्मा दिन संध्या 06:00 बजे तक उपरान्त धृति योग
करणकौ उपरांत तै
सूर्योदयप्रातः 06:24
सूर्यास्तसंध्या 05:36
सूर्यतुला राशि में
चंद्रमावृश्चिक राशि में प्रातः 08:41 के बाद धनू राशि में प्रवेश करेंगे।
वृहस्पतिकर्क राशि में

आज का राहूकाल: प्रातः 07:30 से 09:00 बजे तक, दिशाशूल: आज पूरब दिशा में यात्रा न करें अगर ज्यादा आवश्यक है तो दर्पण में अपना मुखड़ा देख कर घर से निकले।

अभिजीत मुहूर्त:- दोपहर 11:36 से 12:24 तक (नोट:- कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है।)

आज का पर्व: श्री सूर्यषष्ठीव्रत आज अस्ता चलगामी सूर्य भगवान को नदी तालाब या सरोवर में अर्घ्य दान करें। अर्घ्य देते समय गायत्री मंत्र का जप करते रहे। इस व्रत को करने से संतान प्राप्ति, विद्यार्थी को विद्या प्राप्ति धनार्थी को धन प्राप्ति होता और शरीर में नई स्फूर्ति और ऊर्जा प्राप्त होता है।

दैनिक राशिफल

ॐ एहि सूर्य सहसत्रांसो तेजोरासे जगतपते। अनुकम्पया मा भक्तया गृहा नार्घयं दिवाकर:।।
मेष icon

व्यापार और नौकरी के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे और इनसे अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे। अगर आर्थिक मामलों में समस्याओं का सामना कर रहे थे तो अब वे भी दूर हो सकती हैं। लेकिन कार्यक्षेत्र में काम की गति थोड़ी धीमी होने से तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपको कुछ लोगों से सावधान रहने की भी जरूरत है, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

वृष icon

आर्थिक मामलों में आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है और भाग्य का भी साथ मिलेगा। व्यापार में त्रिपक्षीय साझेदारी करने की स्थिति बन सकती है। कारोबार का विस्तार होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वालों का दिन भी अच्छा रहेगा और आपको निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। लेकिन निजी जीवन में आपको रिश्तों को मजबूत करने पर ध्यान देना होगा।

मिथुन icon

कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ कोई भी काम करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। शांति और संयम के अपने प्रोजेक्ट पर मेहनत करने से आपको सकारात्मक परिणाम जरूर प्राप्त होंगे। लेकिन व्यवसाय के क्षेत्र में आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध जाकर कुछ काम करने पड़ सकते हैं। कोई भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें, अन्यथा समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क icon

आपको कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सोच-समझकर निर्णय लेने जरूरी होंगे। आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी भी हो सकती है। इसका असर कामकाज पर भी देखने को मिलेगा। ऐसे में डॉक्टर के पास जरूर जाएं और उसी के अनुसार अपनी रूटीन बनाएं। नौकरी करने वालों के दिन सामान्य रहेगा।

सिंह icon

अगर कारोबार में किसी समस्या का सामना कर रहे थे तो अब स्थिति में सुधार आ सकता है। वहीं, कार्यक्षेत्र में कामकाज सामान्य चलेगा। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग और आशीर्वाद मिलने से नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। लेकिन विरोधियों को इस बात से परेशानी हो सकती है। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा और आपको भी सुकून महसूस होगा।

कन्या icon

कार्यक्षेत्र में आपको सही और गलत लोगों के बीच में पहचान करनी होगी। अन्यथा कोई व्यक्ति आपकी अच्छाई का लाभ भी उठा सकता है। आप दूसरों की मदद करने के लिए आगे बढ़ेंगे। लेकिन इस दौरान सोच-समझकर फैसले लेना जरूरी होगा। व्यापार में भी निवेश करते समय कोई जल्दबाजी न दिखाएं, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला icon

शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा या किसी प्रतियोगिता के लिए तैयार रहना होगा तभी सफलता हासिल होगी। व्यवसाय या कारोबार के संबंधित को फैसला लेने या योजना बनाने वाले हैं तो उस काम को आप आगे बढ़ा सकता है। नौकरी करने वालों का दिन अच्छा रहेगा और आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे। इसी के चलते अधिकारियों द्वारा प्रशंसा भी हो सकती है।

वृश्चिक icon

कार्यक्षेत्र में कुछ काम आपकी सोच से विपरीत हो सकते हैं, जिससे मन निराश रहेगा। वहीं, किसी खास व्यक्ति से आपको धोखा भी मिल सकता है। ऐसे में सावधान रहना जरूरी होगा। लेकिन आपके कुछ काम बन भी सकते हैं, जिससे तनाव कम होगा और कोई शुभ समाचार मिलने से आपकी निराशा भी समाप्त हो सकती है। कुल मिलाकर यह दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा।

धनु icon

अगर लंबे समय से आपके छोटे-छोटे काम बिगड़ रहे थे तो अब वे बनने शुरू हो सकते हैं। स्थिति में सुधार आने से आपका तनाव कम होगा। लेकिन किसी बात को लेकर आपके मन में डर बना रह सकता है, जो अनावश्यक होगा। ऐसे में जरूरत से ज्यादा टेंशन लेने से बचें। अन्यथा मन अशांत रह सकता है। व्यापार के मामले में भागदौड़ के बाद आपको छोटे-छोटे लाभ भी मिल सकते हैं।

मकर icon

आपके बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी और यात्राओं के दौरान कोई जरूरी जानकारी भी प्राप्त हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में आपकी मुलाकात कुछ अच्छे लोगों से हो सकती है, जिससे बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। प्रियजनों की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे और आप किसी धार्मिक कार्य की योजना भी बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ icon

कार्यक्षेत्र में आपको अपने सभी जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। इसके लिए अत्यधिक मेहनत भी करनी पड़ सकती है। वहीं, कुछ अपने लोगों के चलते आपकी चिंता बढ़ सकती है। ऐसे में सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी होगा। जल्दबाजी करने से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक माहौल शांत और सुखदायक रहेगा।

मीन icon

आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, दिन की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कई सारे काम आपके अधूरे रह सकते हैं, जिन्हें पूरा करना आवश्यक होगा। धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होगी। लेकिन आपके कुछ काम में रुकावटें पैदा हो सकती हैं, जिससे तनाव बढ़ने की संभावना है। ऐसे में मित्रों का सहयोग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

आलेख: ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक, लाखे कोर्रा हजारीबाग 7992410277 कुंडली, वास्तु एवं भविष्य ज्ञान हेतु संपर्क करें…
Share This Article
Follow:
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।