दीपक कुमार सिंह बने बड़कागांव के नए थाना प्रभारी

दीपक कुमार सिंह को बड़कागांव थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है...

Nitish Keshri
By
Nitish Keshri
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज,...
2 Min Read

बड़कागांव। हजारीबाग पुलिस प्रशासन में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर दीपक कुमार सिंह को बड़कागांव थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। देर शाम शनिवार को दीपक कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया।

नए थाना प्रभारी के पदभार संभालते ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। पदभार ग्रहण करने के बाद श्री सिंह ने स्पष्ट कहा कि बड़कागांव थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को दुरुस्त रखना उनकी पहली और सबसे बड़ी चुनौती होगी। इसके साथ ही उन्होंने अपराधी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही।

उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए थाना स्तर पर विशेष रणनीति तैयार की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

नए थाना प्रभारी के रूप में दीपक कुमार सिंह ने ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ काम करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही आम लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित कार्रवाई करने का भरोसा भी दिलाया।

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में बड़कागांव थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।

इसे भी पढ़े: कठम्बा में शराब दुकान संचालक बिनोद यादव को किया गया सम्मानित, होली में शांतिपूर्ण संचालन पर मिली सरहाना

Share This Article
Follow:
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।